Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

भास्कर डाट काम वालों, अपनी बहन-बेटियों को अपने साथ बिठाकर ये पोर्न विज्ञापन दिखाओ

आज दैनिक भास्कर डॉट कॉम में पोर्न विज्ञापन देखकर मन विचलित हो गया. इसे देखकर अंदर से आवाज आई को अब तो इन लोगों ने हद ही पार कर दी है. प्रतिष्ठित अखबार दैनिक भास्कर की वेबसाइट समेत हिंदी की कई अच्छी खासी वेबसाइटों ने हद कर दी है. अखबारों, मैग्जीनों, वेबसाइटों में तो तेल मालिश कर लिंग बड़ा करें, वक्ष बड़ा करें, वगैरह… वगैरह का विज्ञापन तो अब आम हो चुका है, लेकिन प्रतिष्ठित वेबसाइटों में अब सीधे पोर्न का वीडियो दिखाना हद नहीं तो क्या है.

आज दैनिक भास्कर डॉट कॉम में पोर्न विज्ञापन देखकर मन विचलित हो गया. इसे देखकर अंदर से आवाज आई को अब तो इन लोगों ने हद ही पार कर दी है. प्रतिष्ठित अखबार दैनिक भास्कर की वेबसाइट समेत हिंदी की कई अच्छी खासी वेबसाइटों ने हद कर दी है. अखबारों, मैग्जीनों, वेबसाइटों में तो तेल मालिश कर लिंग बड़ा करें, वक्ष बड़ा करें, वगैरह… वगैरह का विज्ञापन तो अब आम हो चुका है, लेकिन प्रतिष्ठित वेबसाइटों में अब सीधे पोर्न का वीडियो दिखाना हद नहीं तो क्या है.

आज सुबह जैसे ही मैंने दैनिक भास्टर डॉट काम को खबर देखने-पढ़ने के लिए खोला तो मैं चौंक गया. बैनर एड में पोर्न वीडियो चल रहा था. (देखें नीचे) क्लिक करने पर पोर्न साइट खुली. इसी तरह खास खबर, हिन्दी डॉट वन इंडिया, हॉट क्लिक्स आदि साइटों में पोर्न वीडियो का एड चल रहा था. मेरे अंदर से आवाज आयी, क्या हो रहा है यह… कहां जा रहे हैं हम.  

सबसे पहले मैं यह स्पष्ट कर दूं कि इन पंक्तियों को लिखने का मेरा मकसद इसे प्रचारित और प्रसारित करना नहीं है, बल्कि एक चिंता हो रही है, जिसे जाहिर कर रहा हूं. हम वयस्कों को पता है कि पोर्न वीडियो क्या है और दुनिया में पोर्न का एक बहुत बड़ा बिजनेस है. इसकी लाखों वेबसाइटें हैं और जिन्हें इसे देखने-समझने की जरूरत होती है, वह इस तरह की वेबसाइट खोज ही लेते हैं. लेकिन, कुछ पर्दा है, जहां यह सब छिपा हुआ है. इसे सामाजिक रूप से प्रदर्शित करना शर्मनाक है और दैनिक भास्कर की वेबसाइट, हिन्दी डॉट वन इंडिया डॉट इन, खास खबर डॉट कॉम, हॉट क्लिक्स डॉट कॉम के अलावा अन्य कई वेबसाइटों ने समाज को शर्मसार करने का काम किया है.

इन वेबसाइटों ने सीधे पोर्न वीडियो का ही एड चला दिया है. दैनिक भास्कर, हिन्दी डॉट वन इंडिया डॉट इन, खास खबर डॉट कॉम जैसी प्रतिष्ठित और ज्ञानवर्द्धक वेबसाइटों को देखने वालों में सिर्फ वयस्क ही नहीं हैं, बल्कि छात्र-छात्राएं भी हैं, जिसमें नाबालिग भी शामिल हैं. और, सबसे बड़ी बात यह कि छात्र-छात्राएं अब साइबर कैफे में इंटरनेट का प्रयोग करने नहीं जाते, बल्कि उन्हें यह सुविधा उनके अभिभावकों ने घर में दे दी है.

अब घर में बच्चे अकेले इंटरनेट यूज नहीं करते, उनके साथ उनकी मां या भाई-बहन या फिर अन्य कोई बड़े-बुजुर्ग होते हैं, जो एक साथ वेबसाइट देख रहे होते हैं. बडे़-बड़े कॉरपोरेट ऑफिसों में भी जूनियर अपने सीनियर के साथ कुछ जानकारियों के लिए वेबसाइट देखने और दिखाने का काम करते हैं. ऐसे में इन्हें सीधे पोर्न वीडियो दिखाना कहां तक उचित है. घर में नाबालिग अपने अभिभावकों के पास शर्मसार होंगे तो ऑफिसों में जूनियर अपने सीनियरों के पास.

बहरहाल, अभी स्थिति बिगड़ी नहीं है. साइबर जगत के लोग जानते हैं कि यह ऑटोमैटिक एड लिंक है, लेकिन आम लोगों को शायद ही इसकी जानकारी हो. इसलिए समाज, बच्चों, विद्यार्थियों के लिए प्रतिष्ठित वेबसाइटों को अपनी गरिमा बरकरार रखनी चाहिए और इसके लिए उन्हें इन अश्लील वीडियो एड से बचना चाहिए.

लेखक सुनील मंथन शर्मा 'क्रॉस फायर' हिंदी मासिक पत्रिका में डिप्टी न्यूज़ एडिटर हैं.


इसे भी पढ़ें–

नेटवर्क18 की हिंदी न्यूज वेबसाइट पर इतना अश्लील विज्ञापन… शेम शेम!!

अश्लीलता परोसने वाले भास्कर को टीवी पर बढ़ती अश्लीलता की चिंता

भास्कर के मालिकों संपादकों ने 29 फरवरी को '29' पोजीशन में सेक्स किया या नहीं?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...