भास्कर डाट काम दिल्ली से सूचना है कि राहुल पांडेय और भारत सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. इन दोनों युवा व प्रतिभाशाली पत्रकारों ने नई पारी की शुरुआत दिल्ली से प्रकाशित हिंदी दैनिक हरिभूमि के साथ की है. राहुल पांडेय इससे पहले कई अखबारों में कई शहरों में काम कर चुके हैं. वे मेरठ में दैनिक जागरण और अमर उजाला के साथ जुड़े रहे हैं.
भास्कर डाट काम दिल्ली में कार्यरत पत्रकार आशीष महर्षि के बारे में सूचना मिली है कि उनका तबादला जयपुर कर दिया गया है. महर्षि लंबे समय से भास्कर समूह के साथ हैं और भोपाल में भी कार्य कर चुके हैं.
अगर आपने भी कहीं से इस्तीफा दिया है और कहीं ज्वाइन किया है तो अपनी बात भड़ास के साथ [email protected] के जरिए शेयर कर सकते हैं.






