Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

भास्कर दास ने टीओआई, विजय मिश्रा ने अमर उजाला और सुधीर ने दैनिक जागरण छोड़ा

सबसे पहले भास्कर दास की बात जिन्होंने टाइम्स आफ इंडिया के टाइम्स ग्रुप से 32 साल की सेवा के बाद इस्तीफा दे दिया है. चर्चा है कि वे जी ग्रुप में सलाहकार के रूप में ज्वाइन कर सकते हैं. भास्कर दास ने 1980 में टाइम्स ग्रुप को मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में ज्वाइन किया था. उन्हें प्रेसीडेंट के पद तक प्रमोट किया गया. वे बेनेट कोलमैन एंड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के प्रिंसिपल सेक्रेट्री भी बनाए गए.

देर से मिली खबर के मुताबिक विजय मिश्रा ने अमर उजाला को छोड़ दिया है. उन्होंने माइंडवर्क्स ग्लोबल मीडिया के साथ नई पारी की शुरुआत की है. विजय का नई कंपनी में पद विजुवलाइजर का है. विजय प्रभात खबर, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान में भी काम कर चुके हैं.

एक अन्य खबर दैनिक जागरण, अलीगढ़ से है. सब एडिटर के पद पर कार्यरत सुधीर भारद्वाज ने इस्तीफा दे दिया है. जागरण प्रबंधन ने सुधीर का तबादला कर दिया था जिसके कारण वह नाखुश थे. जागरण वालों ने उनका ट्रांसफर नई दुनिया, बिलासपुर कर दिया था. उल्लेखनीय है कि दैनिक जागरण समूह ने नईदुनिया को खरीद लिया और अब कई कर्मियों को परेशान करने के लिए दूरदराज की नई दुनिया की यूनिटों में ट्रांसफर कर दिया जा रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...