पॉर्न भास्कर.कॉम के पत्रकारों ने जयपुर में एक होटल में हुई पारिवारिक पार्टी में युवा जोड़ों के अन्तरंग क्षणों की दर्जनों तस्वीरें पॉर्न भास्कर.कॉम पर प्रकाशित कर दीं। इतना ही नहीं, पॉर्न भास्कर.कॉम में प्रकाशित उक्त समाचार में डिस्क्लेमर तक नहीं लगाया कि ये लोग यहां क्यों इकठ्ठा हैं। पार्टी की पति-पत्नी के अंतरग पलों की तस्वीरें लाल घेरा बनाकर प्रकाशित की गई।
जब अविनाश पांडेय समर उर्फ समर अनार्या ने उक्त समाचार को निजता का हनन बताते हुए अपनी प्रोफाइल पर पोस्ट किया तो भास्कर डाट काम वालों ने पहले तो तुरंत सारी तस्वीरें हटा लीं और फिर समर अनार्या की पोस्ट को एब्यूज रिपोर्ट कर दी. इस अनैतिक हरामखोरी के बारे में आप क्या कहेंगे? खैर, नैतिकता के दावे करने वाले इन पोर्नकारों की हकीकत तो खुली. समर ने जानकारी दी है कि इन पोर्नकारों ने अपने साथी पोर्नकारों को कह कह के उनकी विरोध स्वरूप पोस्ट को रिपोर्ट करवाया है सो 24 घंटे के लिए ब्लाक हूँ.






