भोपाल। वर्किग जर्नलिस्ट एसोसिएशन फॉर यूथ ने सिटी भास्कर के रिपोर्टर राजेश गाबा (प्रिंस गाबा) को उत्तम रिपोर्टिग और साहित्यिक कला क्षेत्र में श्रेष्ठ योगदान के लिए 'यूथ ऑफ जर्नलिस्ट अवार्ड के लिए चुना है। शहीद भवन में 27 अप्रैल को होने वाले समारोह में शाम साढ़े चार बजे उन्हें यह सम्मान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जनसंपर्क एवं संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के हाथों प्रदान किया जाएगा। इससे पूर्व राजेश गाबा को पत्रकारिता के क्षेत्र में अनेक सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
अमिताभ बच्चन के मधुशाला कविता पाठ के लाइव कवरेज के लिए दैनिक भास्कर के एमडी सुधीर अग्रवाल ने भी राजेश गाबा को विशेष प्रोत्साहन दिया था। कला, साहित्य, संस्कृति, पर्यटन व फिल्म और सामाजित मुद्दों पर लिखने वाले राजेश गाबा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हैं। वर्किग जर्नलिस्ट एसोसिएशन फॉर यूथ के अध्यक्ष भरत पमनानी ने बताया कि कार्यक्रम में बेस्ट यूथ फोटोग्राफी अवार्ड 'आजतक के दिलीप साहू को प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर 'आज की पत्रकारिता और उसका असर विषय पर परिचर्चा भी आयोजित होगी और पत्रकार रमेश शर्मा का वक्तव्य भी होगा। साभार : भास्कर





