दैनिक भास्कर, अजमेर के संपादक डॉ. रमेश अग्रवाल की माता जी श्रीमती धनपत कंवर का 19 अप्रैल को निधन हो गया। वे 92 वें वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहीं थीं। उनका अंतिम संस्कार 20 अप्रैल को ऋषि घाटी स्थित शमशान स्थल पर कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार में अजमेर के कई पत्रकार, प्रबुद्धजन और जनप्रतिनिधि शामिल थे।
राष्ट्रीय सहारा, नोएडा के कला विभाग में कार्यरत हर्ष चुफाल की मां कौशल्या देवी का शुक्रवार को हृदय गति रुक जाने से उनके निवास स्थान 26 प्रतापखंड, विश्वकर्मानगर पर निधन हो गया। वह दो माह से बीमार थीं। उनकी उम्र 70 वर्ष थी। उनके पति रुद्र सिंह चुफाल का डेढ़ साल पहले निधन हो गया था। उनके परिवार में एक पुत्र, बहू, चार बेटियां और दो पोतियां हैं। स्वर्गीय कौशल्या देवी की अपराह्न निगमबोध घाट पर अंत्येष्टि कर दी गयी।






