दैनिक भास्कर डॉट कॉम से खबर है कि अनुराग सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे यूपी स्टेट हेड के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे. अनुराग अपनी नई पारी टाइम्स ऑफ इंडिया, इंदौर के साथ शुरू करने जा रहे हैं. टीओआई के साथ यह उनकी दूसरी पारी है.
मूल रूप से बनारस के रहने वाले अनुराग ने करियर की शुरुआत यहीं से 2003 में टाइम्स ऑफ इंडिया से शुरू की थी. इसके बाद वे बनारस में ही इंडियन एक्सप्रेस को भी अपनी सेवाएं दीं. यहां से इस्तीफा देकर हिंदुस्तान टाइम्स के ब्यूरोचीफ बने. अनुराग ने यूएनआई को भी अपनी सेवाएं दीं. इसके बाद ये जयपुर में डीएनए से जुड़ गए. यहां से इस्तीफा देने के बाद वे दैनिक भास्कर की ऑन लाइन एडिशन भास्कर डॉट कॉम से जुड़ गए थे.






