दैनिक भास्कर, छत्तीसगढ़ में कई बदलाव किए गए हैं. अब तक भिलाई में अखबार की जिम्मेदारी संभाल रहे जीतेंद्र शर्मा को रायगढ़ भेजा जा रहा है. वे रायगढ़ के इंचार्ज होंगे. उनकी जगह पहले ही अतुल गुप्ता को प्रमोट करके भिलाई-दुर्ग का डिप्टी एडिटर बना दिया गया है. अतुल भिलाई के प्रभारी होंगे. वहीं अतुल के जाने के बाद होशंगाबाद में भगवान उपाध्याय को लाया जा रहा है. भगवान होशंगाबाद के प्रभारी होंगे. अभी वे ग्वालियर में एनई के पद पर कार्यरत थे. समझा जा रहा है कि आने वाले दिनों में और बदलाव देखने को मिलेंगे.






