दैनिक भास्कर के सीपीएचटू में घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कई बड़े नाम अखबार को अलविदा कह कर दूसरे अखबारों-संस्थानों से जुड़ चुके हैं, इसके बाद भी यहां घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा है. खबर है कि दो और सीनियर तबादले से नाराज होकर छुट्टी पर चले गए हैं. दैनिक भास्कर, लुधियाना के ब्यूरोचीफ गौतम जालंधरी का तबादला झारखंड के लिए कर दिया गया है. इनके अलावा अमृतसर में तैनात सीनियर रिपोर्टर मनुपाल को भी झारखंड भेजा जा रहा है.
गौतम और मनुपाल दोनों लोग प्रबंधन के इस फरमान से नाराज हैं. खबर आ रही है कि दोनों लोग अपनी नाराजगी जताते हुए लंबी छुट्टी पर चले गए हैं. कम ही संभावना है कि ये लोग झारखंड में ज्वाइन करेंगे. इसलिए माना जा रहा है कि देर सबेर ये लोग इस्तीफा सौंप देंगे.





