दैनिक भास्कर, बठिंडा में पिछले 5 वर्ष से कार्यरत विजय अरोड़ा ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि इसके पीछे वजह आफिस की अंदरुनी राजनीति है. भास्कर में चेतन शारदा के संपादक रहते विजय की खूब तूती बोलती थी. विजय को सिटी इंचार्ज नरिंदर शर्मा का काफी नजदीकी माना जाता है. चेतन शारदा के भास्कर छोड़ने के बाद आफिस के अंदर हालात कुछ ऐसे हुए कि विजय को इस्तीफा देना पड़ा.
अमर उजाला, बदायूं की तहसील बिसौली में अखिलेश पाठक को रिपोर्टिंग करने का काम दे दिया गया है. अखिलेश इंटर कॉलेज में टीचर हैं. ऐसा माना जा रहा था कि रिपोर्टिंग के लिए पंकज शर्मा को चुना जाएगा. पर सेलेक्शन हुआ अखिलेश पाठक का. गौरतलब है कि यहां कार्यरत सुधाकर शर्मा को अमर उजाला ने पिछले दिनों बर्खास्त कर दिया था. बदायूं के ब्यूरो चीफ संजीव पाठक की संस्तुति पर अखिलेश पाठक को अभी ट्रायल पर रखा गया है.





