Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

भास्‍कर, रांची से चीफ सब संजय चौधरी का तबादला, छुट्टी पर गए

दैनिक भास्‍कर, रांची से खबर है कि चीफ सब एडिटर संजय चौधरी का तबादला धनबाद के लिए कर दिया गया है. हालांकि तबादला होना कोई बड़ी बात नहीं है, पर अंदर की खबर है कि संजय का तबादला उनके ऊपर कुछ आरोप लगने के बाद किया गया है. संजय कुछ महीने पहले रीजनल हेड की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे. उन पर आरोप लगा था कि इन्‍होंने कई ऐसे लोगों की भर्ती कर ली थी, जिनका पत्रकारिता से दूर-दूर तक का नाता नहीं था.

दैनिक भास्‍कर, रांची से खबर है कि चीफ सब एडिटर संजय चौधरी का तबादला धनबाद के लिए कर दिया गया है. हालांकि तबादला होना कोई बड़ी बात नहीं है, पर अंदर की खबर है कि संजय का तबादला उनके ऊपर कुछ आरोप लगने के बाद किया गया है. संजय कुछ महीने पहले रीजनल हेड की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे. उन पर आरोप लगा था कि इन्‍होंने कई ऐसे लोगों की भर्ती कर ली थी, जिनका पत्रकारिता से दूर-दूर तक का नाता नहीं था.

इसी आरोप में इनके सहयोगी के रूप में चिन्हित तथा डेस्‍क पर कार्यरत धर्मेन्‍द्र सिंह को प्रबंधन ने हटा दिया था. धर्मेंद्र पर आरोप थे कि उन्‍होंने ने ही संजय को गलत सूचनाएं देकर नियुक्तियां करवाई थी. इस मामले में संजय से रीजनल हेड की जिम्‍मेदारी ले ली गई थी.

प्रबंधन ने संजय चौधरी को स्‍पष्‍ट कह दिया है कि सोमवार तक वो धनबाद में ज्‍वाइन कर लें. हालांकि संजय चौधरी धनबाद में ज्‍वाइन करने की बजाय छुट्टी पर चले गए हैं. इस संदर्भ में जब संजय चौधरी से बात की गई तो उन्‍होंने अपने तबादले की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल बिटिया की बीमारी की वजह से वे छुट्टी पर चल रहे हैं. उन्‍होंने बताया कि मैंने प्रबंधन को बता दिया है कि बिटिया की बीमारी ठीक होने के बाद वे वापस लौटेंगे. उन्‍होंने कहा कि वापस लौटने के बाद धनबाद ज्‍वाइन करेंगे, फिलहाल वो अवकाश पर हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...