दैनिक भास्कर, लुधियाना से खबर है कि कई लोगों ने इस्तीफा देकर अपनी नई पारी दैनिक सवेरा के साथ शुरू की है. चीफ रिपोर्टर नीरज मैनरा, क्राइम रिपोर्टर तरसेम दियोगण, राजेश भट्ट, दीपक सैलोपाल, चीफ फोटोग्राफर कुलदीप काला एवं फोटोग्राफर रमेश वर्मा शामिल हैं. इन सभी लोगों ने नया सवेरा ज्वाइन किया है. बिजनेस भास्कर, पटियाला में कार्यरत सीनियर रिपोर्टर नरेश बातिश ने भी इस्तीफा दे दिया है. इन्होंने भी अपनी नई पारी नया सवेरा के साथ शुरू की है. नरेश बातिश सीनियर रिपोर्टर के रूप में नया सवेरा से जुड़े हैं.
नया सवेरा, पटियाला की कमान नवनीत छिब्बर को सौंपी गई है. नवनीत भी भास्कर से इस्तीफा देकर आए हैं. नवनीत दैनिक भास्कर, लुधियाना की लांचिंग के समय से ही जुड़े हुए थे. वे डेस्क तथा रिपोर्टिंग दोनों में माहिर माने जाते हैं. गौरतलब है कि इसके पहले चार लोगों ने बठिंडा में भास्कर से इस्तीफा देकर नया सवेरा का दामन थामा था.






