Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

बिहार

भिखारी ठाकुर के परिजनों को न्याय मिलने तक अभय सिन्हा की फिल्मों पर रोक लगाएं

'जनकवि भिखारी ठाकुर लोक साहित्य और संस्कृति मंच' ने भोजपुरी फिल्मों के निर्माता अभय सिन्हा की फिल्मों पर बिहार-झारखंड में प्रतिबन्ध लगाने की मांग 'बिहार-झारखण्ड मोशन पिक्चर एसोसिएशन' से की है. एसोसियेशन के अध्यक्ष डॉ . सुनील को दिए ज्ञापन में जनकवि भिखारी ठाकुर लोक साहित्य व संस्कृति मंच के अध्यक्ष लालन राय व सचिव कृष्ण कुमार वैष्णवी ने कहा है की अभय सिन्हा ने भोजपुरी के शेक्सपियर माने जाने वाले नाट्यकर्मी भिखारी ठाकुर के नाटक 'बिदेसिया' पर भोजपुरी फिल्म बनायी थी जो की कापीराईट एक्ट का उल्लंघन था.

जनकवि भिखारी ठाकुर लोक साहित्य व संस्कृति मंच के बैनर तले भिखारी ठाकुर के पोते राजेंद्र ठाकुर ने छपरा (बिहार) कोर्ट 63 में कॉपीराईट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था. छपरा के न्यायिक जज ब्रजेश कुमार ने मुकदमे की सुनवाई करते हुए निर्माता अभय सिन्हा, लेखक रंजन कुमार सिंह व यशी फिल्म्स के प्रबंधक के खिलाफ वारंट जारी किया है. मंच ने इस आधार पर बिहार-झारखण्ड मोशन पिक्चर एसोसिएशन के अध्यक्ष, फिल्म वितरक व निर्माता डॉ. सुनील कुमार से मांग की है कि अभय सिन्हा की कोई भी फिल्म बिहार-झारखण्ड मे तब तक रिलीज ना हो जब तक भिखारी ठाकुर परिवार को न्याय नहीं मिल जाता है.
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...