भिवानी। रविवार को भिवानी में कॅरियर और रोजगार के साप्ताहिक समाचार पत्र नौकरी दर्पण का लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक घनश्याम सर्राफ ने किया। इस मौके पर श्री सर्राफ ने कहा कि यह पहला समाचार पत्र है जिसमें प्रदेश के युवाओं को रोजगार और कॅरियर से संबधित संपूर्ण जानकारी मिलेगी। ऐसे समाचार पत्र की काफी समय से जरूरत थी। अब युवाओं को नौकरी और कॅरिअर से संबंधित जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
उन्होंने इसके लिए समाचार पत्र के संपादकीय मंडल की सराहना की। इस मौके पर ओम प्रकाश मान, पवन बुआनीवाला, अरुण शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार रामनिवास सहित स्थानीय मीडिया के सभी पत्रकार उपस्थित थे। सभी ने समाचार पत्र के संपादकीय मंडल के राजेश्वर लाठर, हरेंद्र शर्मा, नवीन शर्मा, प्रदीप सिंह बल्हारा को भिवानी में इस समाचार पत्र के शुभारंभ के लिए बधाई दी।







