भिवानी से प्रकाशित होने वाले मासिक पत्रिका समाचार सेवक अपना विस्तार उत्तर भारत के कई राज्यों में करने जा रहा है. हिंदी भाषी राज्य हरियाणा के अलावा अब यह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, बिहार व राजस्थान में अपने पांव पसारने जा रहा है. प्रबंधन इन राज्यों के प्रत्येक जिले में ब्यूरो प्रमुख तैनात करेगा. पावनी एरा पब्लिकेशन के बैनर तले प्रकाशित होने वाले इस पत्रिका के प्रधान संपादक डा. सोमप्रकाश हैं.
खबर है कि डा. प्रकाश ने समाचार सेवक के स्थानीय संपादक अनिल कीर्ति की जिम्मेदारियां बढ़ाते हुए उन्हें दिल्ली, उत्तर प्रदेश व राजस्थान का अतिरिक्त प्रभार दिया है. डा. सोमप्रकाश ने साफ किया है कि वे समाचार सेवक के माध्यम से मीडियाकर्मियों में कोई भ्रमजाल नहीं फैलाना चाहते. एक साफ सुथरा प्रकाशन स्थापित करने व उसके माध्यम से युवा पीढ़ी को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का मौका देना चाहते हैं.





