Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

भुजंग भूषण एवं जीतेंद्र राज के बाद कुंदन कृतज्ञ का भी साधना न्‍यूज से इस्‍तीफा

साधना न्‍यूज को बिहार-झारखंड में बड़ा झटका लगा है. झारखंड से कुंदन कृतज्ञ ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर जीएम सेल्‍स के पद पर कार्यरत थे. इसके पहले स्‍टेट प्रभारी एवं वरिष्‍ठ पत्रकार भुजंग भूषण तथा एसाइनमेंट हेड जीतेंद्र राज भी साधना न्‍यूज से इस्‍तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि तीनों लोगों के इस्‍तीफे प्रबंधन से मतभेद के चलते हुए हैं. प्रबंधन इन लोगों पर पैसा उगाहने का जबर्दस्‍त दबाव बना रहा था, जिसके बाद इन लोगों ने इस्‍तीफा दे दिया.

दोनों राज्‍यों में साधना का डिस्‍ट्रीब्‍यूशन नाम मात्र का है. इसके बावजूद इन लोगों पर लगातार राजस्‍व लाने का दबाव बनाया जा रहा था. कुंदन न्‍यूज11 एवं सहारा में लंबे समय तक कार्यरत रहे हैं. साधना न्‍यूज के साथ यह उनकी दूसरी पारी थी. वहीं भुजंग भूषण आर्यन टीवी से इस्‍तीफा देने के बाद साधना से जुड़े थे. 1995 में आज अखबार के जरिए करियर की शुरू करने वाले भुजंग भूषण प्रिंट मीडिया में आर्यावर्त के साथ भी पारी खेली. 1997 में उन्होंने दूरदर्शन, पटना के जरिए इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा. फिर एएनआई पटना के साथ जुड़े. 1999 में ईटीवी का हिस्सा बने. वर्ष 2001 से 2010 तक सहारा समय बिहार झारखण्ड में झारखंड के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत रहे. अक्तूबर 2010 में आर्यन टीवी ज्वाइन किया और स्टेट हेड झारखण्ड के रूप में कार्य किया. जीतेंद्र राज भी एडवोटोरियल के मास्‍टर माने जाते हैं. लेकिन प्रबंधन के रवैये से नाराज होकर उन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...