बिहार-झारखंण्ड, यूपी और भोजपुरी भाषा-साहित्य एवं कला-संस्कृति पर केन्द्रीत मासिक पत्रिका ''भोजपुरी पंचायत'' का विमोचन प्रथम अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह में किया गया. इस अवसर पर मारीशस सरकार के कई मंत्रीगण सहित भारत से गए समाज सेवी, राजनेता, साहित्यकार व फिल्मी हस्तिया मौजूद थीं. पत्रिका के संपादक कुलदीप कुमार, लीगल एडवाइजर अशोक चौबे एवं साहित्यक संपादक डॉ. रविकांत दूबे ने मुख्य अतिथि के साथ पत्रिका का विमोचन किया.
साथ में स्वामी डॉ. उमाकान्मान्द सरस्वती, सरिता बुधु, बीएन तिवारी, निर्माता अभय सिंहा व राजकुमार आर पांडे ने भी विमोचन में भागीदारी की. सभी ने इस पत्रिका के संपादक कुलदीप श्रीवास्तव को भोजपुरी भाषियों के लिए उच्च स्तरीय पत्रिका का प्रकाशन करने पर बधाई दी. भोजपुरी पंचायत के सभी 52 पेज रंगीन और आकर्षक हैं. इसमें भोजपुरी के नामी-गिरामी साहित्यकारों का सहयोग मिल रहा है. इस मौके पर कहा गया कि भोजपुरी अंतरराष्ट्रीय भाषा है और भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने हेतु यह पत्रिका लम्बी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है.





