Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

भोजपुरी फिल्‍मों की मशहूर अभिनेत्री रूबी सिंह ने की आत्‍महत्‍या

मुंबई: भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री रूबी सिंह ने खुदकुशी कर ली. पुलिस के मुताबिक रूबी को फिल्मो में काम न मिलने से वो डिप्रेशन का शिकार हो गईं थीं. मिस पटना रह चुकी रूबी सिंह ने फिल्म 'हो गइल बा प्यार ओढनिया वाली से' अपने  करियर की शुरुआत की थी. महज 25 साल की उम्र में रूबी ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग जगह बना ली थी, लेकिन शुक्रवार को ऐसा क्या हुआ कि सिनेमा के पर्दे पर हमेशा चहकने और चमकने वाले चेहरे ने अपने चाहनेवालों से खुद को हमेशा के लिए दूर कर लिया.

पुलिस के मुताबिक रूबी ने गोरेगांव के अपने फ्लैट में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली. पुलिस का दावा है कि करियर के शुरुआती दौर में ही कामयाबी देख चुकी रूबी को इन दिनों फिल्मों में काम नहीं मिल रहा था. शायद इस वजह से वो ज्यादा डिप्रेशन में थी. लेकिन रूबी की मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई है. क्या रूबी ने इतना बड़ा कदम सिर्फ डिप्रेशन की वजह से उठाया? क्या कारण था कि इन दिनों इस कामयाब हीरोइन को काम नहीं मिल रहा था? क्या निजी जिंदगी में रूबी अकेले रह गई थी? या फिर सिनेमा की चमक दमक के पीछे की हकीकत ने रूबी को ऐसा करने पर मजबूर कर दिया. कोई तो होगा जो रूबी की सच्चाइयों से वाकिफ होगा. पुलिस की माने तो रूबी ने करीब डेढ़ साल पहले भी एक बार खुदकुशी की कोशिश की थी. फिलहाल पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है. मौके से एक सुसाइड नोट मिलने का दावा भी पुलिस ने किया है. गौरतलब है कि दो दर्जन से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी रूबी के पिता बिहार पुलिस में डीएसपी हैं. साभार : एनबी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...