Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

भोपाल में नईदुनिया समूह का अखबार नई दुनिया फास्‍ट बंद

अखबारों के बंद होने की कड़ी में एक और नाम शामिल हो गया है. भोपाल से प्रकाशित नईदुनिया ग्रुप का अखबार नई दुनिया फास्‍ट एक फरवरी से बंद हो गया. अब इस अखबार का प्रकाशन नहीं होगा. इस अखबार को 2001 में 17 अगस्‍त को लांच किया गया था. आठ पेज के इस अखबार को स्‍थानीय बनाने की योजना के तहत शुरू किया गया था तथा इसमें लोकल खबरों को प्रमुखता दी जाती थी. पर यह योजना सफल नहीं रही.

अखबारों के बंद होने की कड़ी में एक और नाम शामिल हो गया है. भोपाल से प्रकाशित नईदुनिया ग्रुप का अखबार नई दुनिया फास्‍ट एक फरवरी से बंद हो गया. अब इस अखबार का प्रकाशन नहीं होगा. इस अखबार को 2001 में 17 अगस्‍त को लांच किया गया था. आठ पेज के इस अखबार को स्‍थानीय बनाने की योजना के तहत शुरू किया गया था तथा इसमें लोकल खबरों को प्रमुखता दी जाती थी. पर यह योजना सफल नहीं रही.

इस अखबार की जिम्‍मेदारी वरिष्‍ठ पत्रकार राजेश सिरोठिया को दी गई थी. राजेश आउटलुक से इस्‍तीफा देकर अखबार से जुड़े थे. इस अखबार की लांचिंग बीस हजार प्रतियों के साथ की गई थी तथा इसकी कीमत एक रुपये निर्धारित की गई थी. प्‍लानिंग थी कि अगर भोपाल में यह अखबार सफल रहा तो इसे एमपी के इंदौर, जबलपुर, ग्‍वालियर तथा छत्‍तीसगढ़ के रायपुर से भी लांच किया जाएगा, पर ऐसा नहीं हो सका. खबर है कि प्रबंधन ने अच्‍छा रिस्‍पांस नहीं मिलने के बाद इसके विस्‍तार समेत सारे मामले को लगभग खतम कर दिया है.

बताया जा रहा है कि नई दुनिया प्रबंधन इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है. अखबार के एमपी-सीजी संस्‍करणों में भी एक पेज कम कर दिए गए हैं. इसके पहले समूह का संडे नईदुनिया का युवा काकटेल भी बंद किया जा चुका है. बुधवार को पाठकों को दी जाने वाली नायिका पत्रिका को टैबलॉयड बना दिया गया है. अब बताया जा रहा है कि फास्‍ट के बाद बच्‍चों पर केंद्रित नई दुनिया दिशा बंद होने वाला है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...