Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

भोपाल में पत्रकार पर गोली चली, घायल, साथी की मौत

शुक्रवार की रात करीब 11 बजे भोपाल में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया के पुत्र आदेश भदौरिया और उनके साथी पर दंबंगों द्वारा दनादन गोलियां बरसाई गईं। पत्रकार आदेश भदौरिया अपने संस्थान से काम निपटाकर घर वापस लौट रहे थे. उनके साथ सुनील नामक व्यक्ति भी था. रात करीब 11 बजे किसी ने उन पर अंधाधुन्ध फायर कर डाले. अचानक हुए इस हमले में पत्रकार आदेश भदौरिया के हाथ में गोली लगी, वहीं सुनील के शरीर में गोली लगी. इस घटना में सुनील की मौत हो गई. पत्रकार आदेश भदौरिया बुरी तरह घायल हैं और उनका ईलाज भोपाल के एक अस्पताल में किया जा रहा है.

शुक्रवार की रात करीब 11 बजे भोपाल में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया के पुत्र आदेश भदौरिया और उनके साथी पर दंबंगों द्वारा दनादन गोलियां बरसाई गईं। पत्रकार आदेश भदौरिया अपने संस्थान से काम निपटाकर घर वापस लौट रहे थे. उनके साथ सुनील नामक व्यक्ति भी था. रात करीब 11 बजे किसी ने उन पर अंधाधुन्ध फायर कर डाले. अचानक हुए इस हमले में पत्रकार आदेश भदौरिया के हाथ में गोली लगी, वहीं सुनील के शरीर में गोली लगी. इस घटना में सुनील की मौत हो गई. पत्रकार आदेश भदौरिया बुरी तरह घायल हैं और उनका ईलाज भोपाल के एक अस्पताल में किया जा रहा है.

पत्रकार पर हुए इस हमले से प्रदेश भर के पत्रकार जगत में रोष व्याप्त है. मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिाध्यक्ष पण्डित कृष्ण मुरारी शर्मा एवं संघ के समस्त पत्रकारों ने पत्रकार पर हुए इस हमले की निन्दा करते हुए इसकी घोर भर्त्सना की है. श्री शर्मा और समस्त पत्रकारों ने पत्रकार श्री भदौरिया के परिवार को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है. मुख्यमंत्री से हमले में घायल हुए पत्रकार भदौरिया के ईलाज के लिए आर्थिक सहायता करने की भी गुहार लगाई है.

हमले की निन्दा करने वालों में श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष पण्डित कृष्ण मुरारी शर्मा, पवन जैन, राजेन्द्र शर्मा, सुनील कलाकार, राकेश वर्मा, अभिषेक खैरा, आशीष मालवीय, सचिन शर्मा, अजय जैन, राजेन्द्र रजक , चन्द्र मोहन मेहता, दीपक कलेशिया,अशोक जैन, प्रेम सड़ाना, अशोक यादव, राजेन्द्र तिवारी, डॉ. जयमण्डलसिंह यादव, डॉ. हरवीर सिंह रघुवंशी, नरेन्द्र दुवे, कुमार संभव, नरेश गोस्वामी, ओपी शर्मा,समीर द्विवेदी, राजकुमार शर्मा, पयोद शर्मा, राजेश दुवे आदि प्रमुख हैं. पत्रकारों ने इस कृत्य की निन्दा करते हुए अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है.

पत्रकार भदौरिया पर जान लेवा हमले की निंदा

राजगढ़ : भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार आदेशप्रताप सिंह भदौरिया पर हुए जान लेवा हमले से जिले भर के पत्रकार जगत में रोष व्याप्त है। गणेशशंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष माखन विजयवर्गीय संरक्षक प्रेम वर्मा एवं संघ के समस्त पत्रकारों ने भदौरिया पर हुए इस हमले की निंदा करते हुए इसकी घोर भर्त्सना की है। उन्होंने कहा की लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सरेआम हमला किया गया है। यह निंदनीय कृत्य है। वर्मा और विजयवर्गीय एवं जिले के पत्रकारों ने पत्रकार भदौरिया के परिवार को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...