Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

भोपाल में पत्रकार भवन समिति में घमासान, जन न्‍याय दल ने दी आंदोलन की धमकी

भोपाल। जन न्याय दल ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की असफल नीतियों और लचर प्रशासन के चलते प्रदेश की कानून व्यवस्था गड़बड़ा गई है। बिल्डरों और भू माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उनके गुर्गे बाकायदा अखबारों में विज्ञापन देकर पत्रकारों को धमकाने लगे हैं। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ये घातक संकेत है। जन न्याय दल के प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंघई ने राजधानी में जारी बयान में सरकार से अनुरोध किया है कि वह एक बार फिर अपनी नीतियों की समीक्षा करे। साथ में पुलिस प्रशासन को निर्देश दे कि वह पत्रकारों को उनका काम बेरोकटोक करने देने की स्थिति बहाल करे।

भोपाल। जन न्याय दल ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की असफल नीतियों और लचर प्रशासन के चलते प्रदेश की कानून व्यवस्था गड़बड़ा गई है। बिल्डरों और भू माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उनके गुर्गे बाकायदा अखबारों में विज्ञापन देकर पत्रकारों को धमकाने लगे हैं। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ये घातक संकेत है। जन न्याय दल के प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंघई ने राजधानी में जारी बयान में सरकार से अनुरोध किया है कि वह एक बार फिर अपनी नीतियों की समीक्षा करे। साथ में पुलिस प्रशासन को निर्देश दे कि वह पत्रकारों को उनका काम बेरोकटोक करने देने की स्थिति बहाल करे।

पत्रकार भवन समिति की 14 फरवरी को होने वाली बैठक के संबंध में दैनिक भास्कर में जारी एक विज्ञापन के बारे में उन्होंने कहा कि पत्रकार भवन भोपाल के पत्रकारों की संपत्ति है। ये संपत्ति पत्रकारों को समाचार संकलन और आपसी संवाद स्थापित करने के लिए बुजुर्ग पत्रकारों ने अपने अथक प्रयासों से बनाई थी। इसके बावजूद जब पत्रकार भवन समिति के अध्यक्ष श्री विनोद तिवारी ने आमसभा की बैठक बुलाने की सूचना जारी की तो इसके विरोध में भवन समिति के ही सचिव दीपक चौहान ने ये आपत्ति जनक जाहिर सूचना प्रकाशित कराई है। इस सूचना में पत्रकार भवन समिति के अध्यक्ष के अधिकारों को चुनौती दी गई है।

जन न्याय दल के प्रवक्ता ने पत्रकार भवन समिति के अध्यक्ष श्री विनोद तिवारी के हवाले से कहा है कि भवन समिति के संविधान की धारा 10 के मुताबिक सचिव का दायित्व है कि वह अध्यक्ष को उसके कार्यों में सहयोग प्रदान करेगा। नोटिस जारी करने की जवाबदारी भी उसकी होगी, लेकिन इसका आशय ये कतई नहीं है कि अध्यक्ष को आमसभा बुलाने का अधिकार ही नहीं है। भोपाल के पत्रकारों के संबंध में कोई भी फैसला लेने का अधिकार भवन समिति के अध्यक्ष को होता है इसलिए 14 फरवरी की बैठक पूर्व नियोजित सूचना के अनुसार ही होगी।

जन न्याय दल का मानना है कि पत्रकार अपना काम बेरोकटोक और ईमानदारी से कर सकें ये सुनिश्चित करने की जवाबदारी सरकार की है। सरकारी योजनाओं का गैरकानूनी तरीके से लाभ उठाने वाली माफिया ताकतें यदि अपने गुर्गों के माध्यम से किसी प्रकार का दबाव पत्रकारों पर बनाती हैं तो इसे सरकार की असफलता ही कहा जाएगा। जन न्याय दल ने कहा है कि यदि कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं सुधरी तो जन न्याय दल को सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...