Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

भोपाल संभागीय कार्यसमिति की बैठक में यशवंत की गिरफ्तारी की निंदा

भोपाल। बैठक में बहुचर्चित वेब साइट भड़ास4मीडिया डॉट कॉम के साहसी एवं जांबाज़ पत्रकार यशवंत सिंह की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की गई एवं उन्हें तुरंत रिहा करने की मांग की गई। 'जिलों में पत्रकार एकजुट होकर स्वच्छपत्रकारिता के हित में हर स्तर पर संघर्ष करें और लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण स्तम्भ को प्रतिष्‍ठा दिलाने हरपल प्रतिबद्ध रहें'। उक्त विचार मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने पत्रकार भवन स्थित सभागार में भोपाल संभाग की एक बैठक में व्यक्त किये।

भोपाल। बैठक में बहुचर्चित वेब साइट भड़ास4मीडिया डॉट कॉम के साहसी एवं जांबाज़ पत्रकार यशवंत सिंह की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की गई एवं उन्हें तुरंत रिहा करने की मांग की गई। 'जिलों में पत्रकार एकजुट होकर स्वच्छपत्रकारिता के हित में हर स्तर पर संघर्ष करें और लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण स्तम्भ को प्रतिष्‍ठा दिलाने हरपल प्रतिबद्ध रहें'। उक्त विचार मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने पत्रकार भवन स्थित सभागार में भोपाल संभाग की एक बैठक में व्यक्त किये।

इस अवसर पर भोपाल संभाग के रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ एवं भोपाल संभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय समस्याओं जिनसे पत्रकारों को प्रतिदिन वास्ता पड़ता है उस पर प्रकाश डाला गया। सीहोर के जिलाध्यक्ष रघुवरदयाल गोहिया ने सीहोर जिले में पत्रकारों के साथ अभद्रता तथा प्रताड़ना के मामलों पर प्रांतीय कार्यालय के हस्तक्षेप की मांग की जिस पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि उच्च स्तर पर प्रांतीय पदाधिकारियों को जानकारी दी जाती है तो तत्काल कार्यवाही के लिए प्रयास किए जाते हैं। जिला इकाई एकजुट होकर प्रांतीय कार्यालय को तथा जिले के कलेक्टर, एसपी पर न्यायोचित कार्यवाही के लिये प्रयास करें।

इस अवसर पर प्रांतीय प्रभारी महामंत्री डा. शिशिर उपाध्याय ने जिले के पत्रकारों को डीजीपी द्वारा जारी आदेश की कापी प्राप्त होते ही पहुंचाना तथा पत्रकारों पर दर्ज होने वाले मामले में प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा डीजीपी से सीआईडी जाँच के आदेश प्राप्त होते ही प्रदेश के सभी जिला एवं तहसील स्तर पहुंचाने की बात कही। संभागीय अध्यक्ष आशीष दुबे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि संभाग के पत्रकार अपने-अपने जिलों में संभागीय कार्यसमिति की बैठकों का आयोजन करें। इस मौके पर प्रांतीय महासचिव शब्बीर कादरी ने संभागीय बैठकों का आयोजन जिला मुख्यालयों पर करने तथा भोपाल में संभागीय सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर भोपाल जिला इकाई के अध्यक्ष अरशद अली ने आगामी माह में भोपाल में बड़ा संभागीय सम्मेलन करने की सहमति दी। वहीं राजगढ़ जिला अध्यक्ष घनश्याम शर्मा एवं विदिशा जिलाध्यक्ष ऋषभ जैन ने भी विदिशा सीहोर एवं राजगढ़ में बैठकों का आयोजन तथा जिला सम्मेलन के प्रस्ताव रखे, जिसे बैठक कर तिथि निर्धारित कर प्रदेश कार्यालय में महासचिव शब्बीर कादरी को अवगत कराने का निर्णय किया गया।

बैठक के दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री के.के. अग्रिहोत्री, संभागीय महासचिव विनोद श्रीवास्वत, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत प्रसाद, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह तोमर, भोपाल जिला महासचिव दिलीप मालवीय, रायसेन जिलाध्यक्ष तिलक शाक्य, महासचिव विनय मोहन शर्मा, संभागीय प्रेम कुशवाह, संभागीय उपाध्यक्ष दिलीप भदौरिया सहित सभी जिलों के सौ से अधिक पत्रकार बैठक में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में भोपाल जिला इकाई के अरशद अली खान ने बहुचर्चित वेब साइट भड़ास4मीडिया डॉट कॉम के साहासी एवं जुझारू पत्रकार यशवंत सिंह की गिरफ्तारी पर निंदा प्रस्ताव पारित किया। कार्यक्रम का समापन संभागीय महासचिव विनोद श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त कर किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...