दैनिक भास्कर, भोपाल से खबर है कि अब कल्पेश याज्ञनिक इंदौर में ही बैठेंगे. नवनीत गुर्जर भोपाल से जिम्मेदारी संभालेंगे. बताया जा रहा है कि इंदौर के भास्कर परिसर में ही एक नई बिल्डिंग बनकर तैयार हो रही है. नेशनल न्यूज रूम इसी नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने जा रहा है. अब नेशनल न्यूज रूम भोपाल की बजाय इंदौर से संचालित होगा. कल्पेश याज्ञनिक इंदौर में ही महीनों से जमे हुए हैं तथा पूरी जिम्मेदारी देख रहे हैं.
हालांकि बीच में यह खबर आई थी कि कल्पेश याज्ञनिक को किनारे करने के लिए प्रबंधन ने उन्हें इंदौर भेज दिया है तथा वहीं उन्हें नेशनल आइडियेशन न्यूज रूम बनाकर जिम्मेदारी सौंप दी गई है. उनके पर कतरे जाने की तैयारी में उनके ही खास नवनीत गुर्जर को लगाया गया है, परन्तु जब इस तथ्य की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि प्रबंधन नेशनल न्यूज रूम को ही इंदौर शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा है. इसलिए कल्पेश याज्ञनिक को इंदौर भेजा गया है.
समूह संपादक श्रवण गर्ग के नईदुनिया जाने के बाद कल्पेश याज्ञनिक का कद प्रबंधन ने अचानक बढ़ा दिया. हालांकि उनके रास्ते में कमलेश सिंह भी आ रहे थे, लिहाजा इस तरह की परिस्थितियां पैदा की गई कि कमलेश सिंह खुद ही इस्तीफा देकर इंडिया टुडे समूह से जुड़ गए. इसके बाद भास्कर समूह में कल्पेश याज्ञनिक और नवनीत गुर्जर की ही तूती बोल रही है.





