भोपाल से शुरू हुए फाइन न्यूज चैनल ने आखिर कार छह माह में ही दम तोड़ दिया. ताजा जानकारी के अनुसार लगभग दो माह से सैलरी सही समय पर न मिलने के कारण पहले ही बहूत से लोगों ने फाइन न्यूज को अलविदा कह दिया था. अब चैनल मालिक ने यह फैसला लिया है कि सैलरी देने के साथ चैनल बंद कर दिया जाए. ऐसे में लगभग 40 पत्रकार बेरोजगार होने वाले हैं. ये लोग अभी से कहीं अपनी व्यवस्था जमाने में जुट गए हैं.
फाइन न्यूज चैनल मध्य प्रदेश का प्रादेशिक चैनल है. इसकी कमान रोमल भावसार के हाथ में सौपी गई थी पर ये चैनल के लिए कुछ नहीं कर पाए. जानकारी के मुताबिक़ चैनल मालिक ने आउटपुट हेड राकेश गौतम को उनकी गतिविधियों के कारण पहले ही हटा दिया था. अब चैनल बंदी की तरफ है. इस तरह एक और चुनावी चैनल बंद. 40 पत्रकार हुए बेरोजगार.
एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.






