Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

भोलेपन में पैनल प्रोड्यूसर से पिट गया रिपोर्टर

: कानाफूसी : एक कहावत है कि चूहे को अगर हल्दी की गांठ मिल जाए तो वो खुद को पंसारी समझ बैठता है। कहावत का मतलब है कि थोड़ी हैसियत मिलने पर ही कई लोग अपने आप को मालिक मान लेते हैं। खासकर नए-नए पत्रकार इस बीमारी के जल्‍दी शिकार बन जाते हैं। जगह-जगह अपनी धौंस जमाते हैं कि मैं रिपोर्टर हूं। वक्त के साथ धीरे-धीरे औकात समझ आने लगती है। जिनको नहीं आती उनका जूलुस निकलता ही निकलता है।

: कानाफूसी : एक कहावत है कि चूहे को अगर हल्दी की गांठ मिल जाए तो वो खुद को पंसारी समझ बैठता है। कहावत का मतलब है कि थोड़ी हैसियत मिलने पर ही कई लोग अपने आप को मालिक मान लेते हैं। खासकर नए-नए पत्रकार इस बीमारी के जल्‍दी शिकार बन जाते हैं। जगह-जगह अपनी धौंस जमाते हैं कि मैं रिपोर्टर हूं। वक्त के साथ धीरे-धीरे औकात समझ आने लगती है। जिनको नहीं आती उनका जूलुस निकलता ही निकलता है।

एसटीवी ग्रुप के हरियाणा न्यूज के अति उत्साही एक रिपोर्टर के साथ भी ऐसा ही हुआ। भाईसाहब पीसीआर में जाकर पैनल प्रोडयूसर से अपना प्रोमो चलाने की जिद करन लगे। ना चलाने पर कहा कि तेरी औकात क्या है। तू जानता नहीं कि मैं कौन हूं। यहां तक तो ठीक था लेकिन जैसे ही भोलेपन में भाईसाहब ने गाली देनी शुरु की। पैनल प्रोड्यसर के सब्र का बांध टूट गया। पत्रकार महोदय को दो थप्पड़ रसीद कर दिए, कमीज फाड़कर भरे चैनल में नंगा कर दिया। पिटने के बाद भाईसाहब को अपनी औकात पता चल गई। पैनल प्रोड्यसर का तो कुछ नहीं हुआ सुनने में आया है कि चैनल प्रबंधन भाईसाहब के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के मूड में है।

दरअसल रिपोर्टर भाई साहब हरियाणा न्यूज के युवा और अति उत्साही पत्रकार हैं। मुश्किल से दो साल का भी करिअर नहीं हुआ है लेकिन खुद को निखिल नाज या समीप राजगुरु से कम नहीं समझते। ऑफिस में अक्सर लड़कियों के सामने लंबी लंबी छोड़ना उनकी आदत बन चुकी है। कई बार स्क्रीन पर अति उत्साह दिखाकर उपहास का पात्र बन चुके हैं वो अलग बात है कि उन्हें इस बात का अहसास नहीं होता। खबरों में अति उत्साह दिखाने में तो वो सीखने को तैयार नहीं क्योंकि वो अपने आपको मास्टर समझते हैं, लेकिन उम्मीद करते हैं कि खुद खबर बन जाने के बाद हो सकता हैं कि इनके भोलेपन में कुछ कमी आ जाए.

 

 
 

 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...