Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

भ्रष्ट वीरभद्र भड़का- ‘मैं आपके कैमरे तोड़ दूंगा, आपके पास और कोई काम नहीं है?’

दिल्ली : भ्रष्टाचार इस देश में मुद्दा बन चुका है और भ्रष्टाचारी नेता इससे संबंधित सवाल पूछे जाने पर आपा खोने लगे हैं. सलमान खुर्शीद की धमकियों को तो सबने सुना ही होगा. अब ताजा मामला शिमला का है. पूर्व इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह ने मीडिया पर निकाला है अपना गुस्सा. उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कैमरा तोड़ने की धमकी दे दी. कुछ दिन पहले तक देश के इस्पात मंत्री रहे और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे वीरभद्र सिंह को मीडिया के सवाल पसंद नहीं हैं और सवाल पूछने पर कैमरा तोड़ने की धमकी दे रहे हैं.

दिल्ली : भ्रष्टाचार इस देश में मुद्दा बन चुका है और भ्रष्टाचारी नेता इससे संबंधित सवाल पूछे जाने पर आपा खोने लगे हैं. सलमान खुर्शीद की धमकियों को तो सबने सुना ही होगा. अब ताजा मामला शिमला का है. पूर्व इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह ने मीडिया पर निकाला है अपना गुस्सा. उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कैमरा तोड़ने की धमकी दे दी. कुछ दिन पहले तक देश के इस्पात मंत्री रहे और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे वीरभद्र सिंह को मीडिया के सवाल पसंद नहीं हैं और सवाल पूछने पर कैमरा तोड़ने की धमकी दे रहे हैं.

दिलचस्प बात यह है कि भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से वीरभद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा दिया था लेकिन आरोप हैं कि वीरभद्र का पीछा ही नहीं छोड़ रहे हैं. अंग्रेजी अखबार द हिंदू ने मंगलवार को ये खबर छापी थी कि वीरभद्र सिंह ने दो हजार नौ से दो हजार बारह के बीच का जो दोबारा आयकर रिटर्न भरा उसमें उनकी आमदनी एक साल में करीब तीस गुना बढ़कर लाख से करोड़ में हो गई.

द हिंदू अखबार के मुताबिक, वीरभद्र सिंह के 2009-10 के पुराने इनकम टैक्स रिटर्न में खेती से आय सात लाख चौंतीस हजार थी. जो रिवाइज रिटर्न में दो करोड़ इक्कीस लाख रुपये हो गई. वीरभद्र सिंह के 2010-11 के पुराने इनकम टैक्स रिटर्न में खेती से आय 15 लाख थी. जो रिवाइज रिटर्न में दो करोड़ अस्सी लाख रुपये हो गई. इसी तरह 2011-12 के पुराने इनकम टैक्स रिटर्न में खेती से आय 25 लाख थी. जो रिवाइज रिटर्न में 1 करोड़ 55 लाख रुपये हो गई.

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वीरभद्र सिंह से भ्रष्टाचार के आरोपों पर सवाल किए गए तो गुस्साए वीरभद्र ने कहा, 'मैं आपके कैमरे तोड़ दूंगा. आपके पास और कोई काम नहीं है?' उधर, वीरभद्र के भड़कने पर कांग्रेस ने माफी मांगी है. कांग्रेस प्रवक्ता संदीप दीक्षित ने कहा कि चुनावों में बहुत बिजी होने के कारण ऐसा हुआ. यह घटना मंगलवार शाम कुल्लू जिले के अनि की है, जहां कुछ मीडियाकर्मियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पर बीजेपी की ओर से नए सिरे से लगाए जा रहे आरोपों पर सवाल किए. वीरभद्र ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद कहकर खारिज करते हुए कहा कि मैं चार नवंबर को चुनाव के बाद इन सभी मुद्दों से निपटूंगा.

वहीं, मीडिया के कैमरे तोड़ देने वीरभद्र सिंह की टिप्पणी पर बीजेपी ने उन्हें नसीहत दी कि वह इस तरह की धमकियां देने की बजाय भ्रष्टाचार के आरोपों पर सफाई दें. बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ''मीडिया पर हमला करके वीरभद्र भ्रष्टाचार के आरोपों से भाग नहीं सकते हैं.'' वीरभद्र पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस गुमान को गलत साबित कर दिया है कि 'पैसे पेड़ पर नहीं उगते'.
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...