Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

भ्रामक विज्ञापनों पर सरकार कसेगी शिकंजा

नई दिल्ली : भ्रामक विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। सेल्फ रेग्युलेशन के नियमों से उपभोक्ता मामले मंत्रालय संतुष्ट नहीं है। मंत्रालय इसके लिए सख्त कानून बनाने पर विचार तो कर रहा है, लेकिन उसकी मंशा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर नियंत्रण करने की बिल्कुल नहीं है। थॉमस ने कहा कि गंजेपन से छुटकारा, सेक्स पावर बढ़ाने और लंबाई बढ़ाने जैसे नुस्खों से उपभोक्ताओं का भारी नुकसान हो रहा है। गोरा बनाने वाली क्रीम और न जाने कितने ऐसे विज्ञापनों के झांसे से उपभोक्ताओं के साथ ठगी होती है।

उन्होंने किसी कंपनी का नाम लिए बगैर यह भी बताया कि नामी-गिरामी कंपनियों के उत्पादों के विज्ञापन भी बच्चों एवं महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करते हैं। इनके विज्ञापन बेधड़क प्रसारित किए जाते हैं। थॉमस ने बताया कि ऐसे भ्रामक विज्ञापनों पर रोक के लिए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सेल्फ रेग्युलेशन है, जो कारगर नहीं है। इसके अलावा भी कई तरह के अलग-अलग कानून हैं, जिनमें विरोधाभास है। इसमें तत्काल संशोधन की जरूरत है। इसके लिए गठित उच्च स्तरीय कमेटी की कई बैठकों में इस पर चर्चा हो चुकी है। उनकी सिफारिशों पर विस्तार से विचार-विमर्श के लिए मार्च के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन होगा। साभार : जागरण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...