Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

मंच के पदाधिकारी राजमार्गों पर टोल से पत्रकारों को राहत दिलाने के लिये आस्कर फर्नांडीज से मिले

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पत्रकार एकता मंच ने राजमार्गों पर देशभर के पत्रकारों को राहत दिलाने के लिये एक नई मुहिम ‘टोल फ्री इंडिया फॉर जर्नलिस्ट’ का आगाज़ किया है। राष्ट्रीय पत्रकार एकता मंच के एक प्रतिनिधि मंडल ने इस अभियान को लेकर मंगलवार को राजधानी में केन्द्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री ऑस्कर फर्नाडीज़ से मुलाकात की और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधीन आने वाले सभी राजमार्गों पर पत्रकारों को शुल्क मुक्त श्रेणी में शामिल किये जाने की मांग लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पत्रकार एकता मंच ने राजमार्गों पर देशभर के पत्रकारों को राहत दिलाने के लिये एक नई मुहिम ‘टोल फ्री इंडिया फॉर जर्नलिस्ट’ का आगाज़ किया है। राष्ट्रीय पत्रकार एकता मंच के एक प्रतिनिधि मंडल ने इस अभियान को लेकर मंगलवार को राजधानी में केन्द्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री ऑस्कर फर्नाडीज़ से मुलाकात की और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधीन आने वाले सभी राजमार्गों पर पत्रकारों को शुल्क मुक्त श्रेणी में शामिल किये जाने की मांग लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

देशभर में पत्रकार कल्याण के लिये काम करने वाले राष्ट्रीय संगठन ‘राष्ट्रीय पत्रकार एकता मंच’ का एक चार सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल मित्तल के नेतृत्व में मंत्री से मिला। मित्तल ने मंत्री को संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रतिनिधि मंडल ने केन्द्रीय मंत्री को एक ज्ञापन सौंपते हुये बताया कि देशभर में समाचार चैनलों और पत्रों के सक्रिय पत्रकार अपने कार्यों को निष्ठापूर्वक करते हैं। भारत सरकार एवं समस्त राज्य सरकारें सक्रिय पत्रकारों को कई प्रकार की छूट इत्यादि प्रदान कर राहत देने का कार्य करती हैं। राजकीय परिवहन हो या रेल विभाग सभी पत्रकारों निशुल्क यात्रा जैसी उपयोगी सुविधाओं का लाभ देते हैं। लेकिन देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थानीय एंव प्रादेशिक स्तर पर पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सभी मार्गों पर लगने वाले टोल टैक्स का भुगतान स्वंय करना पड़ता है जो कि आर्थिक रूप से अधिक प्रतीत होता है। इस वजह से राजमार्गों पर यात्रा करने वाले पत्रकारों को असुविधा होती है। पत्रकारिता कार्य में पत्रकारों को एक स्थान पर कई बार आना-जाना पड़ता है। हर बार एक बड़ी रकम शुल्क के तौर पर इन्हे जमा करनी पड़ती है। अन्य स्थानों एवं राज्य मार्गों पर पत्रकारों को शुल्क मुक्त श्रेणी में रखा गया है।

राष्टीय पत्रकार एकता मंच के संरक्षक रजत अमर नाथ, राष्ट्रीय महासचिव मौ. सलीम सैफी और वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवाकर शर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से केन्द्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री ऑस्कर फर्नाडीज़ से मांग की कि सक्रिय पत्रकारों को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधीन आने वाले समस्त राजमार्गों पर टोल शुल्क मुक्त श्रेणी में शामिल किया जाये ताकि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के ये सिपाही पत्रकार राहत पाकर अपने कार्य को और बेहतर तरीके से कर सकें। प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान केन्द्रीय भूतल एंव परिवहन मंत्री ऑस्कर फर्नाडीज़ ने आश्वासन देते हुये कहा कि विभागीय स्तर पर राष्ट्रीय पत्रकार एकता मंच की मांग का परिक्षण कराया जायेगा और जल्द ही पत्रकारों को राहत दिलाने की कोशिश की जायेगी। उन्होंने कहा कि उनकी यूपीए सरकार देशभर में पत्रकारों की सुरक्षा और कल्याण को लेकर गंभीर है। केन्द्रीय मंत्री ने पत्रकारों की और समस्याओं पर भी प्रतिनिधि मंडल से चर्चा की।

प्रेस विज्ञप्ति

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...