Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

मंत्री के दबाव में दैनिक जागरण ने छाप दी गलत खबर

दैनिक जागरण पेड न्‍यूज, अपने पत्रकारों का शोषण करने को लेकर तो अक्‍सर चर्चा में रहता है, पर अब इस अखबार ने झूठ छापना भी शुरू कर दिया है. थेथरई और जनविरोधी पत्रकारिता करने में अब लग रहा है कि दैनिक जागरण का कोई सानी नहीं है. इसकी बानगी देखने को मिली चरखी-दादरी में, जहां मंत्री के दबाव में जागरण ने खबर ही गलत छाप दी. हुडा सेक्‍टर नौ ए तथा दस का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने हरियाणा के सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान पर झूठा आश्‍वासन देने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंका.

इसके पहले ग्रामीणों ने सहकारिता मंत्री के पुतले की जमकर पिटाई की, चूड़ी पहनाई. इस खबर को हरियाणा से प्रकाशित सभी खबरों ने प्रमुखता से छापा तथा हेडिंग में सहकारिता मंत्री का पुतला फूंके जाने का उल्‍लेख भी किया, परन्‍तु दैनिक जागरण अपनी चाटुकारिता एवं सच का गला घोंटने वाली मानसिकता दिखाते हुए सहकारिता मंत्री की बजाय प्रशासन का पुतला फूंकवा दिया. बताया जा रहा है कि मंत्री के दबाव में जागरण ने गलत खबर छापी, जबकि मंत्री का दबाव अन्‍य अखबारों पर भी था, परन्‍तु किसी ने खबर तथा सच से समझौता नहीं किया. दैनिक जागरण की इस पत्रकारिता का स्‍थानीय लोग जमकर मजाक उड़ा रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...