महिलाओं के सम्मान और गरिमा को लेकर प्रदेश के राजनेता पूरी तरह लारवाह बने हुये है। यहां तक प्रदेश की पूर्व महिला मुख्यमंत्री के लिए भी राजनेता गलत शब्दों और भावों का सार्वजनिक प्रयोग करने मे पीछे नहीं है। उ.प्र. सरकार के पर्यटन मंत्री और सपा के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश सिंह ने भी सार्वजनिक भाषण के दौरान कुछ ऐसा ही कारनामा किया है।
मामला गाजीपुर के जमानियां क्षेत्र मे आयोजित सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन का है जिसे संबोधित करते हुये उन्होंने पूर्व सीएम मायावती पर अमर्यादित टिप्पणी करने से भी गुरेज नही किया। उन्होंने जमकर मायावती पर गलत और अशालीन शब्दो का इस्तेमाल कर महिलाओं की गरिमा और सम्मान को खुलेआम ठेस पहुंचायी। उप्र के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा- ''आप लोग मायावती जैसी बदसूरत औरत को पांच साल कैसे झेल सकते हो?'' ओम प्रकाश की इस टिप्पणी पर सियासत गर्माने के पूरे आसार हैं।
मंत्री के भाषण का वीडियो ये है, सुनने के लिए क्लिक करें…
गाजीपुर से केके की रिपोर्ट.






