Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

मंत्री से सात करोड़ मांग रही थी भंवरी, आडियो क्लिप से खुलासा

नर्स भंवरी देवी कांड में सीबीआई के हाथ एक ऑडियो क्लिप लगी है. इसमें सात करोड़ रूपए की सौदेबाजी का सनसनीखेज़ खुलासा हुआ है. राजस्थान के बहुचर्चित एएनएम भंवरी कांड में सीबीआई के हाथ लगी एक ऑडियो क्लिप में चर्चित सीडी को लेकर सात करोड़ रूपए की सौदेबाजी, महिपाल मदेरणा को धमकी देने, पुलिस को बयान देने की बात के साथ ही अशोक गहलोत की सरकार को संकट में डालने का भी उल्लेख है.

नर्स भंवरी देवी कांड में सीबीआई के हाथ एक ऑडियो क्लिप लगी है. इसमें सात करोड़ रूपए की सौदेबाजी का सनसनीखेज़ खुलासा हुआ है. राजस्थान के बहुचर्चित एएनएम भंवरी कांड में सीबीआई के हाथ लगी एक ऑडियो क्लिप में चर्चित सीडी को लेकर सात करोड़ रूपए की सौदेबाजी, महिपाल मदेरणा को धमकी देने, पुलिस को बयान देने की बात के साथ ही अशोक गहलोत की सरकार को संकट में डालने का भी उल्लेख है.

बर्खास्त मंत्री महिपाल मदेरणा और लूणी के कांग्रेस विधायक मलखान का इसमें उल्लेख करते हुए सीडी का सौदा नहीं होने की स्थिति में एसपी के पास जाने तक की बात कही गई है. बातचीत में दोनों पक्षों के पास सीडी होने की बात भी कही गई है. क्लिप में खुल कर अश्लील शब्दावली व गाली गलौज का इस्तेमाल किया गया है. भंवरी किसी बड़े फेर में थी, ये साफ है. वो परेशान थी, ये भी साफ है. उसे कुछ मिलने की उम्मीद थी, ये भी साफ है. हकीकत तो ये है कि गायब होने से पहले भंवरी ने बड़ा गेम खेल था और शायद उसे मोटे मुनाफे की उम्मीद भी थी. आडियो क्लिप में बातचीत इस प्रकार है…

भंवरी देवी और विधायक मलखान बिश्नोई की बहन इंद्रा के बीच हुई बातचीत.

भंवरी: हैलो, बात क्यों नहीं कर रहे हो.

इन्द्रा: हां बात कर रही हं, इसके लिए गरज करूं.

भंवरी: सोहनलाल की बात कर रही हूं….क्या किया, वो डील कर रहा है….महिपालजी से बात करो, मैं कल 12 बजे तक इंतजार करूंगी, नहीं तो एसपी से बात करके मेरा बयान देने जा रही हूं..4 दिन बाद देखना टीवी पर चलेगी फिर जिंदगी भर रोते रहना.

दोनों की आवाज…सहीराम कहां है?

भंवरी: महिपाल से मिलकर आया था. दस दिन पहले कहा था. भंवरी के पास कुछ भी नहीं है. साहब से मिल बात की थी. जो चीज है वह तुम्हारे पास भी पड़ी है और मेरे पास भी रहेगी. तेरी बाद में काम आ जाएगी (संभवतया सीडी के संदर्भ में)

इन्द्रा: मैं मलखानसिंह से बात नहीं करती. मेरा कोई लेना-देना नहीं है. पचास बार कह दिया.

भंवरी: मलखानसिंह की गाड़ी फंसा दूंगी. पकी-पकाई खाई. थोड़े पैसे हाथ आने दें. फिर देख लेना. भंवरी बेवकूफ नहीं है.

इन्द्रा: महिपाल ने क्या तुझे पैसा नहीं दिया.

भंवरी: सहीराम ने पैसे की बात नहीं की. पहले डिमाण्ड कम थी. अब ज्यादा हो गई. दिल्ली की पार्टियों का फोन आया था. मेरे पास तो सोहन लेकर आया था. सोहन ही लेकर आता है मैं तो जानती भी नहीं. बात हो गई, पांच करोड़ तेरे और दो करोड़ मेरे. और क्या चाहिए.

भंवरी: कुछ नहीं राजस्थान में अशोक सरकार का तख्त पलट हो जाएगा. जिस तरह से लोग हाथ धो कर पीछे पड़े हैं, उस तरीके से लगता है. तुम मेरा मोबाइल टेप क्यों कर रहे हो. टेप हो रहा है.

इन्द्रा: मेरे कोई और कॉल आ रही है.

गाली-गलौच के साथ बात समाप्त.


(सुनें)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...