Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

मंदिर मार्ग पर मंदिर तोड़ा, विहिप ने किया प्रदर्शन

: पिछले पचास सालों में कभी न बुझी बाबा की धूनी पर भी डाला पानी : नई दिल्ली : बिडला मंदिर के सामने स्थित श्री सिद्ध तपोवन भूमि, लाल आश्रम में बने पुरातन हनूमान मंदिर को तोडे जाने के विरुद्ध आज विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा तथा संत समाज ने जम कर प्रदर्शन किया। विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष श्री बृज मोहन सेठी तथा झण्डेवालान विभाग अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल ने सीपीडब्लूडी के द्वारा की गयी इस कार्यवाही को तुगलकी फरमान बताते हुए मंदिर का तुरंत जीर्णोद्धार कराने की मांग की है।
: पिछले पचास सालों में कभी न बुझी बाबा की धूनी पर भी डाला पानी : नई दिल्ली : बिडला मंदिर के सामने स्थित श्री सिद्ध तपोवन भूमि, लाल आश्रम में बने पुरातन हनूमान मंदिर को तोडे जाने के विरुद्ध आज विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा तथा संत समाज ने जम कर प्रदर्शन किया। विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष श्री बृज मोहन सेठी तथा झण्डेवालान विभाग अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल ने सीपीडब्लूडी के द्वारा की गयी इस कार्यवाही को तुगलकी फरमान बताते हुए मंदिर का तुरंत जीर्णोद्धार कराने की मांग की है।
विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि मंदिर मार्ग पर भारत के प्रसिद्ध बिडला मंदिर के सामने स्थित श्री सिद्ध तपोवन भूमि, लाल आश्रम में बने पुरातन हनूमान मंदिर को कल तोडे जाने के विरुद्ध लोगों में गहरा रोष था।  आज विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा तथा संत समाज को जैसे जैसे पता चला, लोग मंदिर के बाहर  जमा होने लगे. धीरे धीरे भक्तों का गुस्सा बढता चला गया. प्रशासन ने जब उनकी बात नहीं सुनी तो दोपहर बाद वे सभी सडक पर उतर आए तथा मंदिर मार्ग जाम कर दिया।
 
बडी संख्या में जमा साधुओं तथा विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी कर  आस्था पर हुए इस हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। यह स्थान, मंदिर के महंत, बाबा गुरू नारायण दास महात्यागी की गत लगभग ४० वर्षों से तपो भूमि रहा है जिनका, गत २९ अगस्त को ही शरीर पूरा हो गया था। लोगों में इस बात को लेकर भी खासी नाराजगी है की मंदिर ध्वंसक दुराचारियों ने बाबा की तेरहवीं तक भी इंतजार न कर अकारण ही, बिना कोई पूर्व सूचना के, मंदिर व आश्रम दोंनो को धरासायी कर दिया। इतना ही नहीं, मंदिर का बिजली का कनेक्शन काट बाबा के कपडे, बर्तन तथा बिस्तरों तक को नहीं छोडा।  पिछले पचास सालों से कभी न बुझी बाबा की धुनी पर भी धर्म द्रोही सरकारी अधिकारियों ने पानी डाल कर बुझा दिया।
 
प्रदर्शन में विहिप के जिला मन्त्री श्री मंगल पाण्डेय, सह जिला मन्त्री श्री राकेश, स्वामी रमेश दास त्यागी, श्री प्रेम नाथ चंदोलिया(भोले) , स्वामी हंसा नन्द गिरी, स्वामी श्याम सुन्दर दास, स्वामी कमल नयन दास तथा श्री रोहतास कुमार सहित बडी संख्या में हिन्दू जन मानस ने भाग लिया. सभी ने एक स्वर से मंदिर के पुन: निर्माण की माँग की.
 
प्रेस विज्ञप्ति
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...