: बैंक की तरफ से अखबार में नोटिस प्रकाशित : एनडीटीवी, दैनिक भास्कर समेत कई संस्थानों में काम कर चुके अविनाश दास के नाम से अखबार में एक नोटिस प्रकाशित हुई है. आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से प्रकाशित कराई गई नोटिस में बताया गया है कि अविनाश के नाम पर करीब साढ़े तेरह लाख रुपये का कर्ज बकाया है. यह कर्ज अविनाश ने मकान खरीदने के लिए लिया था पर उसकी किश्तें अदा नहीं कर रहे हैं. मोहल्ला ब्लाग और मोहल्लालाइवट डाट काम वेबसाइट के माडरेटर अविनाश दास इन दिनों इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े हुए हैं और विभिन्न विषयों पर विभिन्न शहरों में सेमिनार, गोष्ठी आदि कराते रहते हैं.
इस बारे में अविनाश का कहना है कि संकट तो है ही, आर्थिक मोर्चे पर असफलताओं के कारण बैंक की किश्तें समय से जमा न कर सका. व्यवस्था में लगा हूं कि किसी तरह बैंक का कर्ज अदा कर सकूं. ज्ञात हो कि बैंक ने तीन महीने का वक्त दिया है. तीन महीने तक अगर पैसे न जमा हुए तो बैंक अन्य कानूनी कार्रवाई कर सकता है. राष्ट्रीय सहारा अखबार के दिल्ली एडिशन में पेज नंबर नौ पर प्रकाशित नोटिस में अविनाश समेत कई बकायेदारों के नाम हैं.






