Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

मजीठिया न देने का जागरण प्रबंधन का प्रबंध, हस्ताक्षर कराओ अभियान जारी

दैनिक जागरण, कानपुर से खबर है कि यहां के मीडियाकर्मियों को एक कागज पर दस्तखत करने को कहा गया और सबने कर भी दिया. कुछ लोगों ने कहा कि वे पहले पढ़ लेना चाहते हैं फिर साइन करेंगे लेकिन उन्हें भी पढ़ने नहीं दिया गया. अलग अलग लोगों ने सरसरी निगाह से कागज में अंकित अक्षरों को देखा और जोड़ा तो पता चला कि यह मजीठिया न देने का जागरण प्रबंधन का प्रबंध कौशल है. जिस कागज पर साइन कराया गया उस लिखा था कि…

दैनिक जागरण, कानपुर से खबर है कि यहां के मीडियाकर्मियों को एक कागज पर दस्तखत करने को कहा गया और सबने कर भी दिया. कुछ लोगों ने कहा कि वे पहले पढ़ लेना चाहते हैं फिर साइन करेंगे लेकिन उन्हें भी पढ़ने नहीं दिया गया. अलग अलग लोगों ने सरसरी निगाह से कागज में अंकित अक्षरों को देखा और जोड़ा तो पता चला कि यह मजीठिया न देने का जागरण प्रबंधन का प्रबंध कौशल है. जिस कागज पर साइन कराया गया उस लिखा था कि…

''मैं जागरण की सेवाओं से संतुष्ट हूं और जागरण मेरे और मेरे परिवार के हितों की पूरी तरह सुरक्षा कर रहा है. मुझे मजीठिया आयोग की सिफारिशों के अनुरूप कोई वेतनमान नहीं चाहिए.''

संपादकीय प्रभारी विनोद शील के कमरे में संपादकीय के लोग एक एक कर बुलाये जाते रहे और सभी से दस्तखत कराए जाते रहे. किसी ने भी हस्ताक्षर करने से इनकार नहीं किया. ये वही पत्रकार साथी हैं जो सरोकार व जनहित की बातें करते हैं, गलत के खिलाफ लड़ने की बातें करते हैं लेकिन जब उनकी आंखों के सामने उनके हाथों से गलत करवाया जाता रहा तो किसी ने चूं तक नहीं किया. ज्ञात हो कि जागरण प्रबंधन काफी पहले से मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशों के खिलाफ अभियान चला रहा है. यहां तक कि दैनिक जागरण कानपुर के निदेशक संदीप गुप्ता ने एक लेख लिखकर मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशों की लानत मलानत की थी और इंडस्ट्री के लिए घातक बताया था.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...