Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

मतंग सिंह के चैनल हमार-फोकस में नवीन जिंदल नहीं कर रहे इनवेस्‍ट!

पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा सुदीप्‍तो सेन की चिट्ठी से चर्चा में आए मतंग सिंह के मीडिया समूह से खबर आ रही है कि इसके दो चैनल फोकस टीवी तथा हमार टीवी में इनवेस्‍ट करवाए जाने की तैयारी हो रही है. दोनों चैनलों में पैसे निवेश करने वाले इनवेस्‍टर को इसके बदले दोनों चैनलों में शेयर या हिस्‍सेदारी दी जाएगी. हालांकि लंबे समय से यह चर्चा है कि नवीन जिंदल पर हमार टीवी तथा फोकस में पैसा निवेश करने के लिए बातचीत की जा रही है, लेकिन नवीन जिंदल के सीधे निवेश करने की बात सामने नहीं आ रही है. खबर है कि वो किसी और से इस चैनल में इनवेस्‍ट करवा सकते हैं.

पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा सुदीप्‍तो सेन की चिट्ठी से चर्चा में आए मतंग सिंह के मीडिया समूह से खबर आ रही है कि इसके दो चैनल फोकस टीवी तथा हमार टीवी में इनवेस्‍ट करवाए जाने की तैयारी हो रही है. दोनों चैनलों में पैसे निवेश करने वाले इनवेस्‍टर को इसके बदले दोनों चैनलों में शेयर या हिस्‍सेदारी दी जाएगी. हालांकि लंबे समय से यह चर्चा है कि नवीन जिंदल पर हमार टीवी तथा फोकस में पैसा निवेश करने के लिए बातचीत की जा रही है, लेकिन नवीन जिंदल के सीधे निवेश करने की बात सामने नहीं आ रही है. खबर है कि वो किसी और से इस चैनल में इनवेस्‍ट करवा सकते हैं.

सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से मतंग सिंह और मनोरंजना सिंह के बीच हुए विवाद के बाद चैनल की आर्थिक स्थिति गड़बड़ाई है, उसके चलते मतंग सिंह लंबे समय से निवेशक खोजते रहे हैं. इसके पहले भी एक बार एके खुराना नाम के व्‍यवसायी ने चैनल में पैसा इनवेस्‍ट किया था, परन्‍तु दोनों चैनलों की स्थितियां तथा मतंग सिंह के स्‍पष्‍ट कोई बात नहीं बताए जाने के बाद उसने चैनल से अपना हिसाब-किताब अलग कर लिया था.

हालांकि एक बार फिर हमार टीवी और फोकस टीवी में इनवेस्‍टमेंट की चर्चाएं सामने आ रही हैं. खबर है कि कोई अभय कुमार ओसवाल नामक व्‍यवसायी से बात चल रही है. हालांकि अभी बातचीत शुरुआती स्‍तर पर ही बताई जा रही है. इसके पहले नवीन जिंदल हमार टीवी और फोकस टीवी खरीदने की चर्चाएं जरूर सामने आई थीं. बीते साल नवम्‍बर में नवीन जिंदल ने नोएडा में हमार टीवी और फोकस टीवी के कार्यालयों को देखा भी था. इसके बाद से ही नवीन जिंदल के हमार टीवी और फोकस टीवी में इनवेस्‍ट की चर्चा चल निकली थी.

सूत्रों का कहना है कि नवीन जिंदल मीडिया में सीधे निवेश के पक्षधर नहीं दिख रहे हैं. हालांकि वे मीडिया में मौजूद संभावनाओं को खंगाल रहे हैं. हमार टीवी से जुड़े वरिष्‍ठ भी नवीन जिंदल की कंपनी से टाइअप या इनवेस्‍टमेंट जैसी किसी भी संभावना से इनकार कर रहे हैं. दूसरी तरफ नवीन जिंदल के मीडिया एडवाइजर कल्‍याण कुमार भी ऐसी किसी बात से पूरी तरह इनकार करते हुए कहते हैं कि कई लोग नवीन जिंदल से चैनल में इनवेस्‍ट करने तथा लांच करने जैसे मामलों में मिलने जुलने आए हैं, लेकिन उनके किसी चैनल में इनवेस्‍ट करने की बात बिल्‍कुल निराधार है. हमार टीवी के मैनेजिंग एडिटर कुमार राजेश भी ऐसी किसी बात से साफ इनकार करते हैं. 


इन संबंधित खबरों को भी पढ़ सकते हैं –

मतंग सिंह के चैनलों में पैसे आए, हुई रीलांचिग, लेकिन पुराने कर्मियों का पीएफ अब भी बकाया

फोकस टीवी और हमार टीवी को खरीदेंगे नवीन जिंदल!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...