Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

मथुरा के डीएम ने प्रेस क्लब शीघ्र बनाने की घोषणा की

: जिलाधिकारी ने पत्रकारों से भूमि तलाशने को कहा : मथुरा। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले पत्रकारों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने यूनियन के मण्डल समन्वयक संतोष चतुर्वेदी के नेतृत्व में जिलाधिकारी मथुरा को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम मथुरा में प्रेस क्लब की स्थापना की वृन्दावन में की गयी घोषणा के लिये ज्ञापन सौंपा।

: जिलाधिकारी ने पत्रकारों से भूमि तलाशने को कहा : मथुरा। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले पत्रकारों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने यूनियन के मण्डल समन्वयक संतोष चतुर्वेदी के नेतृत्व में जिलाधिकारी मथुरा को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम मथुरा में प्रेस क्लब की स्थापना की वृन्दावन में की गयी घोषणा के लिये ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मथुरा में एक व्यक्ति विशेष व बसपा नेता द्वारा किसी बृज प्रेस क्लब के नाम से
भ्रामक प्रचार किया गया, इसकी भी शिकायत की गयी। पूर्व में 22.12.2003 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा इण्डियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के एक कार्यक्रम में वृन्दावन के हरगोविन्द आश्रम के सभागार में देश के लगभग ढाई हजार प्रबुद्ध पत्रकारों के मध्य मथुरा में प्रेस क्लब निर्माण कराने की घोषणा की थी। ज्ञापन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सभी पत्रकारों ने तहेदिल से आभार प्रकट किया है कि उन्होंने मथुरा में प्रेस क्लब की घोषणा करके पत्रकारों का मनोबल बढाया है।

प्रेस क्लब की स्थापना के लिए रजिस्टर्ड संस्था ''प्रेस क्लब आफ मथुरा'' वर्ष 1988 से निरन्तर इसके लिये प्रयासरत है। पूर्व में शासन व नगर पालिका परिषद मथुरा के प्रेस क्लब के प्रस्ताव से सम्बंधित सभी कागजात ज्ञापन के साथ संलग्न किये गये।

जिलाधिकारी मथुरा समीर वर्मा ने उपस्थित पत्रकारों से ज्ञापन लेते हुये कहा व स्वीकार किया कि मा0 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मात्र प्रेस क्लब मथुरा की घोषणा की है न कि किसी बृज प्रेस क्लब की। यदि किसी ने इस प्रकार की बृज पे्रस क्लब के नाम से भ्रान्ति फैलायी है तो वह पूर्णतया गलत है।

जिलाधिकारी ने पत्रकारों को प्रेस क्लब निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढाने का पूर्ण आश्वासन देते हुये कहा कि पत्रकार बन्धु स्वंय इसके लिये जिला मुख्यालय के निकटवर्ती उपयुक्त भूमि की तलाश कर बतायें एवं उन्होंने कहा कि मैं भी अपने स्तर से इसके लिये भूमि तलाशने का प्रयास करूंगा।
जिलाधिकारी के प्रयासों की पत्रकारों ने भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुये प्रेस क्लब निर्माण का शुभ कार्य उन्ही के हाथों एवं उन्हीं के कार्यकाल में सम्पादित कराने की अपील की।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार माता प्रसाद शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, मो0 उमर कुरैशी, हरवेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, दिनेश आचार्य, सुरेश पचहरा, प्रवेश चतुर्वेदी, गिरीश कुमार, गजेन्द्र सिंह, राकेश कुमार, श्याम जोशी, विजय नागपाल, खलील अहमद, हरीश माहौर, विनोद चौधरी, आशीष बैन्दिल, जीवनदीप, शिवा तौमर, आकाश अग्रवाल, रमेशचन्द्र, मोहन शर्मा, रवि सोनी, सोनू चौधरी, हरीओम भैया, अनिल चौधरी, अजीम कुरैशी, जाहिद, गिरधरलाल, राम कुमार, तेजपाल सिंह, किशन कुमार गर्ग, कपिल शर्मा, लोकेश कुमार, आदि दर्जनों पत्रकार बन्धु मौजूद थे।

भड़ास तक सचूनाएं आप [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...