Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

”मथुरा प्रेस क्लब नहीं, ब्रज प्रेस क्लब की बात हुई थी, ये रहे प्रमाण”

यशवंत जी, एडिटर, भड़ास4मीडिया, महोदय, आपके यहां एक खबर प्रकाशित हुई है (मथुरा के डीएम ने प्रेस क्लब शीघ्र बनाने की घोषणा की) जिसमें ब्रज प्रेस क्लब बनाने की बात को नकारने की कोशिश की गई है और इसकी जगह मथुरा प्रेस क्लब की डिमांड की गई है. इस संदर्भ में आपको सूचित करना चाहता हूं कि सबसे पहले ब्रज प्रेस क्लब की ही मांग की गई और इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घोषणा की. प्रमाण स्वरूप खबर और तस्वीरें यहां दी जा रही हैं, कृपया इसे प्रकाशित कर तथ्यों को सामने लाने का कष्ट करें. -मथुरा का एक पत्रकार

यशवंत जी, एडिटर, भड़ास4मीडिया, महोदय, आपके यहां एक खबर प्रकाशित हुई है (मथुरा के डीएम ने प्रेस क्लब शीघ्र बनाने की घोषणा की) जिसमें ब्रज प्रेस क्लब बनाने की बात को नकारने की कोशिश की गई है और इसकी जगह मथुरा प्रेस क्लब की डिमांड की गई है. इस संदर्भ में आपको सूचित करना चाहता हूं कि सबसे पहले ब्रज प्रेस क्लब की ही मांग की गई और इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घोषणा की. प्रमाण स्वरूप खबर और तस्वीरें यहां दी जा रही हैं, कृपया इसे प्रकाशित कर तथ्यों को सामने लाने का कष्ट करें. -मथुरा का एक पत्रकार

मथुरा में पत्रकारों के लिए बनाएंगे भव्य ब्रज प्रेस क्लब : मुख्यमंत्री

: उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु ने सौंपी प्रेस क्लब की पत्रावली : उपमन्यु ने पत्रकारों की ओर से मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह व उžत्तरीय ओढ़ाकर किया स्वागत : मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मथुरा के पत्रकारों की लम्बे समय से चली आ रही ब्रज प्रेस क्लब की मांग को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। उन्होंने कहा कि वह प्रेस क्लब बनने में कानूनी तौर पर आईं अड़चनों को दूर कर जल्द ही भव्य प्रेस क्लब की स्थापना कराएंगे।

मुख्यमंत्री श्री यादव वृंदावन में अक्षय पात्र संस्था द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे थे। इसी दौरान मंच पर उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु ने पत्रकारों की ओर से ब्रज प्रेस क्लब से संबंधित पत्रावली मुख्यमंत्री श्री यादव को सौंपी। मंच पर ही श्री उपमन्यु ने मुख्यमंत्री को प्रेस क्लब की स्थापना में अब तक चली प्रक्रिया के बारे में समझाते हुए बताया कि पूर्व में दस फरवरी 2007 को प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं उनके पिता मुलायम सिंह यादव मथुरा में पत्रकारों की मांग पर ब्रज प्रेस क्लब की स्थापना की घोषणा कर चुके हैं। मथुरा में पत्रकारिता के उत्थान के लिए प्रेस क्लब की महती आवश्यकता है।

श्री उपमन्यु ने इसके साथ ही पत्रकार कालोनी के लिए एमवीडीए से रियायती दर पर भूखंड एवं निर्मित मकान सुलभ कराने, पत्रकारों के साथ कोई भी दुर्घटना होने पर 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने एवं मृतक के परिवारीजनों को सरकारी नौकरी देने के अलावा गम्भीर घायल को सरकारी खर्चे पर इलाज, राज्य की सभी सरकारी बसों में कस्बा, तहसील स्तर के पत्रकारों को नि:शुल्क यात्रा सुविधा देने व रेल यात्रा पूर्णत: नि:शुल्क कराने के संबंध में केन्द्र सरकार से वार्ता कर कदम उठाने, सरकारी समितियों में तथा नगर क्षेत्र, पालिका क्षेत्र, निकायों में पत्रकारों के मनोनयन को महत्व देने, जेल विजिटर एवं विद्युत परामर्श समिति तथा शिक्षा समितियों में सदस्य शामिल करने एवं राष्ट्रीय राजमार्ग, यमुना एक्सप्रेस वे के टोल टैक्स के अलावा प्रदेश के अन्य मार्गों के टोल पत्रकारों के लिए मुफ्त करने की मांगे उठाईं।

इस पर सम्बोधन के बाद फिर से माइक सम्भालते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि ब्रज प्रेस क्लब की नेताजी मुख्यमंत्री रहते घोषणा कर चुके हैं। उनकी सरकार जल्द ही पत्रकारों के लिए प्रेस क्लब निर्माण कराने का काम करेगी। इसके अलावा पत्रकारों की अन्य मांगों पर विचार कर उन्हें पूरा करने का भी आश्वासन दिया। इससे पहले मंच पर कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने पत्रकारों की चली आ रही प्रेस क्लब की मांग को मुख्यमंत्री से पूरा करने और प्रेस क्लब के निर्माण के लिए 5१ लाख की धनराशि जारी करने की मांग भी की। विधायक ठा. तेजपाल सिंह, पूरन प्रकाश के अलावा सपा के वरिष्ठ नेता संजय लाठर एवं सपा जिलाध्यक्ष ठा. किशोर सिंह ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष ब्रज प्रेस क्लब की पुरजोर पहल करते हुए मांग पूरी करने को कहा।

इस मौके पर श्री उपमन्यु ने पत्रकारों की ओर से मुख्यमंत्री श्री यादव को श्री बांकेबिहारी जी की प्रतिमा एवं उतरीय ओढ़ाकर स्वागत भी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अनंतस्वरूप वाजपेयी देशभक्त, संजीव गौतम, हिमांशु त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, चन्द्रप्रताप सिंह सिकरवार, राकेश चौधरी, सोमेन्द्र भारद्वाज, कृष्णचंद अग्रवाल, योगेश खत्री, महेश वाष्र्णेय, कन्हैया लाल उपाध्याय, नितिन गौतम, हरेन्द्र चौधरी, मदन गोपाल शर्मा, मोहनश्याम शर्मा, पवन गौतम, मुकुल गौतम, प्रकाश ठाकुर, मनोज श्रीवास्तव, मधुसूदन शर्मा, भारतेंदु सिंह, विजय आर्य विद्यार्थी, किशन गर्ग, अशोक चौधरी आदि सहित बड़ी तादाद में पत्रकार मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...