चीकू-काजू नाम से मशहूर दो भाइयों में से एक काजू उर्फ अमित कौशिक की मृत्यु हो गई. मेरठ के आनंद अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांसें ली. वे काफी दिनों से इस अस्पताल में भर्ती थे और डायलिसिस पर चल रहे थे. उनके लीवर में समस्या था. पीलिया में भी मदिरा पान करना उनके लिए काफी भारी पड़ गया. वे रेगुलर व हेवी ड्रिंकर थे.
उनकी उम्र चालीस-पैंतालीस के आसपास रही होगी. उन्होंने कई अखबारों में काम किया. आखिरी दिनों में वे आई-नेक्स्ट टैबलायड को तस्वीरें और सहारा समय चैनल को वीडियो दिया करते थे. पिछले छह सात महीनों से बीमारी के कारण कुछ नहीं कर पा रहे थे. उनकी एक किशोर उम्र की बेटी है. पत्नी मेरठ विश्वविद्यालय में कर्मचारी हैं. काजू के निधन से मेरठ के पत्रकारों व गैर-पत्रकारों में शोक का माहौल है.






