Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

मध्‍य प्रदेश में मनोरंजन चैनलों का प्रसारण पूरी तरह बंद

मध्‍य प्रदेश सरकार द्वारा केबल व्‍यवसाय पर बीस फीसदी मनोरंजन कर लगाने के विरोध में बुधवार की रात से केबल ऑपरेटरों ने मनोरंजन चैनल का प्रसारण पूरी तरह बंद कर दिया है. अभी न्‍यूज चैनलों का प्रसारण चालू है. हालांकि कुछ दिन पहले सांकेतिक विरोध के तहत ऑपरेटरों ने न्‍यूज चैनलों का प्रसारण भी ठप कर दिया था. मध्‍य प्रदेश केबल ऑपरेटर एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि जब तक कर वृद्धि वापस नहीं लिया गया तब तक प्रसारण चालू नहीं होगा.

मध्‍य प्रदेश सरकार द्वारा केबल व्‍यवसाय पर बीस फीसदी मनोरंजन कर लगाने के विरोध में बुधवार की रात से केबल ऑपरेटरों ने मनोरंजन चैनल का प्रसारण पूरी तरह बंद कर दिया है. अभी न्‍यूज चैनलों का प्रसारण चालू है. हालांकि कुछ दिन पहले सांकेतिक विरोध के तहत ऑपरेटरों ने न्‍यूज चैनलों का प्रसारण भी ठप कर दिया था. मध्‍य प्रदेश केबल ऑपरेटर एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि जब तक कर वृद्धि वापस नहीं लिया गया तब तक प्रसारण चालू नहीं होगा.

पूरे राज्‍य में मल्‍टी सिस्‍टम ऑपरेटरों और राज्‍य सरकार के बीच तनातनी बढ़ गई है. भोपाल, इंदौरा, उज्‍जैल, ग्‍वालियर समेत तमाम जिलों में एमएसओ ने कर भरने की बजाय मनोरंजन चैनलों का प्रसारण ही रोक दिया है. गौरतलब है कि राज्‍य सरकार ने पिछले साल केबल पर बीस प्रतिशत मनोरंजन कर निर्धारित किया था. इस निर्णय के खिलाफ केबल एसोसिएशन ने कोर्ट से स्‍टे ले लिया, जिसके बाद सरकार ने इसे सेल्‍स टैक्‍स में शामिल करते हुए बीस प्रतिशत टैक्‍स लगा दिया.

राज्‍य के तमाम मंडलों के मल्‍टी सिस्‍टम ऑपरेटर यूनियन ने चेतावनी दी है कि सरकार ने कर बढ़ोतरी के फैसले को वापस नहीं लिया तो वे मनोरंजन चैनलों के साथ पूरे केबल चैनलों का प्रसारण भी बंद कर देंगे. दूसरी तरफ मनोरंजन चैनलों का प्रसारण बंद होने से आम लोग परेशान हैं. खबर यह भी है कि अगर यह हड़ताल लंबा खिंच गया तो लोग केबल देखने के बजाय डीटीएच प्‍लेटफार्म पर भी जा सकते हैं. ऑपरेटरों ने भी इसका अंदेशा जताते हुए कहा है कि सरकार इसी योजना के तहत एमएसओ पर कर बढ़ाया है ताकि लोग डीटीएच खरीद सकें.

 

 
 

 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...