मध्यप्रदेश की पत्रकारिता में एक नई पत्रिका का नाम जुड़ गया है। मार्च के महीने से ब्लिट्ज टुडे प्रकाशन प्रा. लि. ने नई पत्रिका ब्लिट्ज टुडे का शुभारंभ किया है। यह पत्रिका मासिक है जो देश-प्रदेश के राजनैतिक मसलों के त्वरित विमर्श के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के अनछुए पहलुओं पर केंद्रित होगी।
इस 64 पृष्ठीय पत्रिका में हर वर्ग विशेष के लिए सामग्री परोसी गई है। भोपाल से प्रकाशित होने वाली इस फुली कलर्ड मैग्जीन में खबरों के पीछे की खबरों को प्रमुखता दी जाएगी वहीं अपने नाम स्वरूप बेबाक, बिंदास और विस्फोटक खबरों को उजागर करने से भी कोई परहेज नहीं किया जाएगा। ब्लिट्ज टुडे मैग्जीन के प्रमुख प्रबंध संपादक हैं संजय अग्रवाल वहीं प्रबंध संपादक हैं सुधीर रिछारिया। कार्यकारी संपादक मधु अग्रवाल हैं। पत्रिका की संपादक हैं ज्योति सराफ वहीं हरिओम चौबे एडिटर प्लानिंग हैं और जीएम (सेल्स एंड मार्केटिंग) अरविंद खरे हैं।






