: आगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार : लखनऊ : महाराष्ट्र, बंगाल के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी नेताओं के ऊपर फेसबुक पर कमेंट पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने फेसबुक पर पोस्ट इन टिप्पणियां सांप्रदायिक और भड़काऊ हैं. आगरा के दयालबाग कॉलोनी के रहने वाले इंजीनियर संजय चौधरी पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, टेलीकॉम मंत्री कपिल सिब्बल और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी पब्लिश करने का आरोप लगाया गया है.
चौधरी को पुलिस ने बीती रात ही गिरफ्तार किया है. उनके पास से लैपटॉप, एक सिम कार्ड और एक डाटा कार्ड जब्त किया है. पुलिस की कार्रवाई के कुछ देर बाद संजय चौधरी की टिप्पणी फेसबुक अकाउंट से डिलीट कर दी गई है. उनका अकाउंट भी बंद कर दिया गया है. मामले से जुड़े कुछ अधिकारियों का कहना है कि इस पोस्ट में मुलायम सिंह का नाम भी शामिल है इसलिए यूपी पुलिस ज्यादा सक्रियता दिखा रही है. चौधरी एक पब्लिक स्कूल के चेयरमैन हैं. उन्हें आईपीसी की धारा 153ए और 66ए के तहत गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को कहना है कि कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है.





