Mayank Saxena : ख़बर है कि मनमोहन सिंह ने पश्चाताप और अपराध बोध में अपना इस्तीफा नरेंद्र दामोदर दास मोदी को सौंप दिया…इस दौरान ओवैसी और तोगड़िया भी मौजूद थे…नरेंद्र भाई इतने भावुक हो गए, कि रोते हुए प्रण लिया कि जब तक मनमोहन सिंह ज़िंदा हैं, वो पीएम नहीं बनेंगे…इसे देख सोनिया गांधी एक बार फिर रोते हुए राहुल गांधी के पास पहुंची…और कहा कि बेटा अब तो तू पीएम बनने से रहा…ऐसा कर वापस विदेश जा और पढ़ाई ही पूरी कर ले…शादी कर और पीएम नहीं तो पति ही बन जा…
बाबा रामदेव ने इस बात पर तय किया कि वो बेबी बाबा को योग सिखाएंगे और उनका खोया पौरुष वापस लाएंगे…लेकिन बाबा, सड़क किनारे वाले तम्बू में शरण लिए हैं, जिसके बाहर हिमालयी दवाखाना लिखा है…संजय पुत्र वरुण ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के बाद पीएम पद के उम्मीदवार वही हो सकते हैं, क्योंकि मौका मिला तो वो भी क़त्लोगारत करवा सकते हैं…उनके पापा को भी मौका मिला होता तो…इन सबके बीच राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज और लालकृष्ण आडवाणी की अरुण जेटली के घर पर बैठक चल रही है कि आखिर उनमें से पीएम पद का उम्मीदवार कौन होगा…आडवाणी का कहना है कि पीएम बनने से ज़्यादा ज़रूरी है पीएम पद का उम्मीदवार होना…वेटिंग क्लीयर हो न हो…डब्बे में चढ़ने को तो मिल ही जाता है…
पत्रकार मयंक सक्सेना के फेसबुक वॉल से.
अप्रैल फूल






