दैनिक भास्कर, राजस्थान से खबर है कि अजमेर एडिशन के प्रोडक्शन मैनेजर मनीष शर्मा अब इस मीडिया समूह से कार्यमुक्त हो चुके हैं. नागौर एडिशन के प्रोडक्शन मैनेजर प्रताप सिंह को भी हटा दिए जाने की सूचना है.
देहरादून से सूचना है कि पी7 न्यूज चैनल को छोड़कर किशोर रावत ने देहरादून में इन्डिया न्यूज की कमान सम्भाल ली है. हरिद्वार के पी7न्यूज रिपोर्टर किरणकांत को देहरादून की कमान सौंपी गई है. इन्डिया न्यूज में किशोर रावत 20 जनवरी को देहरादून आफिस ज्वाइन करेंगे. देहरादून में कार्यरत इन्डिया न्यूज के ब्यूरो चीफ मनमोहन भट्ट फिलहाल छुट्टी पर चले गए हैं.
बरेली हिन्दुस्तान में तैनात पंकज मिश्रा को पीलीभीत का ब्यूरो इंचार्ज बनाकर भेजा गया है. पहले के ब्यूरो चीफ संदीप सिंह का तबादला बरेली के लिए कर दिया गया है. संदीप यहां अखबार की लॉचिंग से ही यहां काम करते रहे हैं.
भड़ास तक कोई भी सूचना [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






