Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

मनीष सिसोदिया पटपड़गंज, शाजिया इल्मी आरकेपुरम और मनोज कुमार कोंडली से ‘आप’ प्रत्याशी

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। पार्टी ने शनिवार को अपने 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इसमें सेना के पूर्व अधिकारी, वकील, इंजीनियर, खिलाड़ी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। पार्टी अगले दस दिनों में करीब दस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करेगी। इसी बीच बाकी संभावित उम्मीदवारों के नाम भी तय होंगे।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। पार्टी ने शनिवार को अपने 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इसमें सेना के पूर्व अधिकारी, वकील, इंजीनियर, खिलाड़ी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। पार्टी अगले दस दिनों में करीब दस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करेगी। इसी बीच बाकी संभावित उम्मीदवारों के नाम भी तय होंगे।

कोर कमेटी के सदस्य मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज व और शाजिया इल्मी को आरकेपुरम से प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि कर्नल देवेंद्र सहरावत बिजवासन व संतोष कोली सुंदर नगरी से चुनावी मैदान में होंगे। वहीं कोंडली से मनोज कुमार, त्रिलोकपुरी से राजू धींगान, ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज, मालवीय नगर से सोमनाथ भारती, मटियाला से गुलाब सिंह यादव, नजफगढ़ से मुकेश कुमार डागर और सदर बाजार से सोमदत्त शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। सभी प्रत्याशियों की औसत उम्र 37 साल है।

पार्टी के मुताबिक, इन विधानसभाओं से 97 आवेदन मिले थे। उम्मीदवार तय करने की प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक और पारदर्शी थी। करीब एक महीने में उम्मीदवारों का नाम फाइनल हुआ। पहले चरण में स्क्रीनिंग कमेटी ने आवेदकों से लंबी चर्चा की। उसके बाद हर सीट से तीन-चार लोगों का नाम शॉर्ट लिस्ट किया गया। इन पर जनता की राय ली गई और नकारने का अधिकार देकर सक्रिय कार्यकर्ताओं की वोटिंग भी कराई गई। इसके बाद पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने नाम फाइनल किया। 97 लोगों में से 11 नामों का चयन किया गया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...