Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

मनोरंजन चैनल के मार्केटिंग हेड के घर चोरों का धावा

दिल्ली : ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के मधु विहार और कल्याणपुरी इलाके में बदमाश दो घरों से लाखों की नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ करके फरार हो गए। पहली वारदात को बदमाश ने एक एंटरटेनमेंट टीवी चैनल की मार्केटिंग हेड के फ्लैट में अंजाम दिया , वहीं दूसरी घटना कल्याणपुरी के एक मकान में हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

दिल्ली : ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के मधु विहार और कल्याणपुरी इलाके में बदमाश दो घरों से लाखों की नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ करके फरार हो गए। पहली वारदात को बदमाश ने एक एंटरटेनमेंट टीवी चैनल की मार्केटिंग हेड के फ्लैट में अंजाम दिया , वहीं दूसरी घटना कल्याणपुरी के एक मकान में हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अंजलि मल्होत्रा नंदा (44) अपने परिवार के साथ फ्लैट संख्या -53, एसआरएम अपार्टमेंट में रहती हैं। उनके पति तरुण नंदा एंटरटेनमेंट टीवी चैनल में मार्केटिंग हेड के रूप में काम करते हैं। अंजलि 12 अक्टूबर को अपने बेटे उत्कर्ष से मिलने के लिए अमेरिका गई थीं। 20 अक्टूबर को लौटने पर उन्हें फ्लैट का ताला टूटा मिला। घर का सामान बिखरा हुआ था। फ्लैट से हीरे की अंगूठी , सोने की चूडि़यां , ब्रैसलेट , गले का सेट , गले का पेंडेंट – चेन , हीरे के अन्य जूलरी सहित करीब 3 लाख की नकदी गायब थे। चोरी हुए हीरे के आभूषणों की कीमत करीब 9.25 लाख रुपये , जबकि सोने के आभूषण करीब 2.55 लाख की कीमत बताई गई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी घटना कल्याणपुरी में हुई। यहां ज्योति राम (60) अपने परिवार के साथ रहते हैं। ज्योति राम कल्याणपुरी इलाके में ही मेडिकल स्टोर चलाते हैं। 21 अक्टूबर को वह पहली मंजिल पर पत्नी के साथ थे , जबकि उनका बेटा और उसकी पत्नी व बच्चे दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। रात को करीब एक बजे उनकी आंख खुली तो उन्होंने किसी में झांकते हुए देखा। लेकिन उनके उठने से पहले ही वह शख्स फरार हो गया। उन्हें घर का सामान बिखरा मिला। अलमारी से सोने की आठ चूड़ियां , दो जोड़ी झुमकी , 2 सोने की अंगूठियां और चेन सहित चांदी की जूलरी और 5 हजार की नकदी गायब मिली। पीडि़त ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साभार : नवभारत टाइम्स

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...