पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मीडिया के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव अब एक नए विवाद में तब्दील हो गया है. उनकी सरकार ने हावड़ा में नए सचिवालय नबन्ना के विभिन्न विभागों में पत्रकारों के उन्मुक्त विचरण पर पाबंदी लगा दी है.
प्रशासन ने सरकारी शब्दावली में एक आदेश-मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी किया है जिसे 14 मंजिली इमारत के पहले तल पर स्थित प्रेस कार्नर में ही मीडियाकर्मियों को सीमित रखने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. पश्चिम बंगाल के स्थायी सचिवालय 'राइटर्स बिल्डिंग' की मरम्मति का काम चलने के कारण सचिवालय अस्थायी तौर पर यहां लाया गया है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचाई जा सकती है.






