मुंबई से सूचना है कि मुंबई, पुणे, नासिक और दमन दीप से प्रकाशित होने वाले हिंदी अखबार हमारा महानगर ग्रुप की तरफ से जल्द ही मराठी अखबार लांच किया जा रहा है। अखबार का नाम "माझा महानगर" रखा गया है। इसके लिए अखबार की तरफ से असिस्टेंट एडिटर, उप संपादक, संवाददाता, डीटीपी ऑपरेटरों की भर्ती शुरू कर दी गई है।
असिस्टेंट एडिटर के पद पर नितिन सावंत को नियुक्त किया गया है। उन्मेष गुजराती ने न्यूज एडिटर के पद पर काम शुरू किया है। उन्मेष गुजराती लोकमत, पुढारी, सामना में सीनियर करेस्पोंडेंट के रूप में कार्य कर चुके हैं। बताया जा रहा है की शुरुआत में अखबर मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, रायगढ़ तक भेजा जायेगा। उसके बाद धीरे धीरे पुणे, नासिक सहित अन्य जिलों तक पहुंचेगा।
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






