महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पूना से ''विश्व सह्याद्री'' नाम के मराठी अखबार का लांचिग हो गया है. पूना में पहले से ही लोकसत्ता, सकाल, महाराष्ट्र टाइम्स, पुढारी, लोकमत, प्रभात पब्लिश होते हैं. नया अखबार बाजार में आने से पूना मे अखबारों की स्पर्धा तेज हो गई है. 16 फोर कलर पेजेस, अच्छा ले-आऊट और अच्छे कंटेंट वाले विश्व सह्याद्री का पूना के पाठकों ने अच्छा-खासा स्वागत किया.
वरिष्ठ पत्रकार मिलिंद वैद्य संपादक, गोपाल साक्रीकर एक्जीक्यूटिव एडिटर और संजय जोशी जनरल मैनेजर काम देख रहे हैं. इस अखबार के आने से पूना के पाठको को और एक विकल्प उपलब्ध हुआ है. संपादक मिलिंद वैद्य ने अपने पहले एडिटोरियल में कहा है कि यह पाठकों का अखबार है, हम किसी राजनैतिक पार्टी से जुड़े नहीं हैं.






