Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

मशहूर साहित्‍यकार इंदिरा गोस्‍वामी का निधन

गुवाहाटी : प्रख्यात असमिया लेखिका इंदिरा गोस्वामी का लम्बी बीमारी के बाद मंगलवार सुबह यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 साल की थीं। गोस्वामी ने प्रतिबंधित युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) और केंद्र सरकार के बीच शांति वार्ता में अहम भूमिका निभाई थी। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि गोस्वामी के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते सुबह पौने आठ बजे उनका निधन हो गया।

वह मामोनी रायसन गोस्वामी नाम से लिखती थीं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के आधुनिक भारतीय भाषा विभाग में एक शिक्षिका थीं। उन्हें भारतीय साहित्य जगत का सर्वोच्च सम्मान ज्ञानपीठ मिला था। गोस्वामी ने उल्फा और केंद्र सरकार के बीच शांति वार्ता में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन साल 2005 में उन्होंने खुद को इससे अलग कर लिया।

असम के मुख्‍यमंत्री तरुण गोगोई ने भी उनके निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है. उन्‍होंने कहा कि इंदिरा जी के जाने से साहित्यिक परिदृश्‍य में एक शून्‍य पैदा हो गया है। खबर है कि अस्‍पताल से उनका शव घर ले जाया जाएगा, जहां लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। इंदिरा गोस्‍वामी के निधन की खबर से उनके शुभचिंतकों में शोक व्‍याप्‍त है। संभावना है कि बुधवार को उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। असम सरकार ने राजकीय सम्‍मान के साथ उनका अंतिम संस्‍कार करने का निर्णय लिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...