ये तो हद है. महाकुंभ में कवरेज करने गए मीडिया वाले सरकारी कुर्सी मेज दरी आदि चुरा कर ले गए. अब इन्हें वापस कराने के लिए प्रशासन को नोटिस जारी करना पड़ा है. चोरी का काम धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने भी खूब किया है. इस बारे में एक इंट्रेस्टिंग खबर लखनऊ और इलाहाबाद से प्रकाशित डेली न्यूज एक्टिविस्ट अखबार में प्रकाशित हुई है.
हालांकि खबर में मीडिया घरानों का नाम नहीं दिया गया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि चोरी करने वाले मीडिया घरानों में वे भी हैं जो खुद को बड़ा मीडिया घराना बताते हैं. भड़ास पर जल्द ही इन चोर मीडिया घरानों का नाम पता और चोरी गया सामान प्रकाशित किया जाएगा. फिलहाल तो वो खबर पढ़िए जो डीएनए अखबार में प्रकाशित हुई है. नीचे दी गई कटिंग पर क्लिक कर देंगे तो आप नए विंडो में पढ़ने लायक डिस्प्ले पा लेंगे…
मीडिया से जुड़ी कोई खबर, आपबीती, सूचना, आवाजाही, सम्मान, लेख आदि भड़ास पर प्रकाशित कराना चाहते हैं तो [email protected] पर मेल करें.







